'ब्रेस्ट के पास नोच रहे, महिला कार्यकर्ता के पैंट में पुरुष पुलिसकर्मी ने हाथ डाला'; सौरभ भारद्वाज के गंभीर आरोप

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। इस बीच महिला पत्रकारों द्वारा दिल्ली पुलिस पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए जा चुके हैं। आम आदमी पार्टी के दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने भी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

New Delhi: Delhi AAP President Saurabh Bhardwaj being detained by police personnel during a protest demanding the resignation of Chief Election Commissioner (CEC) Gyanesh Kumar over alleged irregularities in the electoral roll revision exercise and the conduct of the Special Intensive Revision (SIR), at Jantar Mantar.
'ब्रेस्ट के पास नोच रहे, महिला कार्यकर्ता के पैंट में पुरुष पुलिसकर्मी ने हाथ डाला'; सौरभ भारद्वाज के गंभीर आरोप

राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। इस बीच महिला पत्रकारों द्वारा दिल्ली पुलिस पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए जा चुके हैं। आम आदमी पार्टी के दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने भी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। AAP नेता ने कहा, "दिल्ली पुलिस के जवान महिला कार्यकर्ताओं को ब्रेस्ट के पास नोच रहे हैं, ताकि महिलाएं अपनी चोट को मीडिया को न दिखा सकें।" इसके साथ ही गंभीर आरोप लगाते हुए कहा- "हमारी महिला कार्यकर्ता के पैंट के अंदर एक पुरुष पुलिसकर्मी ने हाथ डाला।"

ब्रेस्ट के पास नोच रहे, महिला कार्यकर्ता के पैंट में...

सौरभ भारद्वाज ने दावा किया- "पुलिस अधिकारी महिलाओं की खुली स्किन पकड़ते हैं और नोच लेते हैं। ब्रेस्ट के पास की स्किन भी पकड़कर खींच लेते हैं।" सौरभ भारद्वाज ने अपने दावे पर तर्क देते हुए कहा- "ये लोग ऐसा इसलिए करते हैं, ताकि मीडिया को दिखा भी न सकें कि देखो इन्होंने मेरे साथ ये किया है।" इसके बाद सौरभ भारद्वाज ने बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा- "हमारी एक महिला कार्यकर्ता के पैंट के अंदर पुरुष पुलिसकर्मी ने हाथ डाला है। ये काम कर रही है दिल्ली पुलिस।" आरोप लगाते हुए कहा कि ये एक तय तरीके से किया जा रहा है।

महिला पत्रकारों ने भी लगाए थे यौन उत्पीड़न के आरोप

सौरभ भारद्वाज ने वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा- दिल्ली पुलिस को मीडिया/कैमरों की नजरों से बचाते हुए शांति से प्रदर्शन करने वालों पर मारपीट करने की ट्रेनिंग कैसे दी गई है? आपको बताते चलें कि इससे पहले भी आप नेता सौरभ भारद्वाज दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप लगा चुके हैं। इधर महिला पत्रकारों से हुई बदसलूकी मामले में एक महिला पत्रकार ने दिल्ली पुलिस के सहायक आयुक्त विवेक भगत पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इसके बाद कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने पीड़िता को समर्थन देते हुए आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।

महिला पत्रकारों के आरोपों पर क्या बोली पुलिस

महिला पत्रकारों से हुई बदसलूकी के मामले में बीती रविवार को दिल्ली पुलिस की तरफ से बयान जारी किया गया। दिल्ली पुलिस ने एक्स पर लिखा- "तीन अक्टूबर 2026 को नयी दिल्ली इलाके में विरोध-प्रदर्शन के दौरान तीन महिला पत्रकारों ने पुलिस अधिकारियों पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए। नयी दिल्ली ज़िले को उनकी शिकायतें मिली हैं और निष्पक्ष जांच के लिए इन्हें अपराध शाखा को भेज दिया गया है।"

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsब्रेस्ट के पास नोच रहे, महिला कार्यकर्ता के पैंट में पुलिसकर्मी ने हाथ डाला- AAP