दिल्ली के इस इलाके में खत्म होगा जाम, PWD ने बनाने जा रहा फ्लाईओवर
लगातार जाम से जूझ रही दिल्ली को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पीडब्ल्यूडी अब जनकपुरी के पंखा क्रॉसिंग में जाम खत्म करने के लिए फ्लाईओवर बनाने की योजना बना रहा है।

बड़े शहरों में ट्रैफिक जाम की समस्या बहुत आम हो गई है। इस समस्या दिल्ली भी जूझ रही है। दिल्ली में लगातार फ्लाईओवर बनाकर जाम की समस्या से निजात पाने की कोशिश की जा रही है। इसी क्रम में पीडब्ल्यूडी ने दिल्ली के DESU कॉलोनी से जनकपुरी के डी-ब्लॉक तक फ्लाईओवर बनाने की योजना बना रही है। इसके लिए पीडब्ल्यूडी जनकपुरी के पंखा रोड क्रॉसिंग पर ट्रैफिक जाम कम करने की योजना बना रही है।
दिल्ली के जनकपुरी का पंखा रोड क्रॉसिंग सबसे व्यस्त रास्तों गिना जाता है। लेकिन जनकपुरी के लोगों के लिए मुख्य रास्ता होने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके जरिए करिअप्पा मार्ग से होते हुए पश्चिमी दिल्ली को नई दिल्ली और दिल्ली कैंटोनमेंट से जोड़ने वाली एक मुख्य सड़क भी यही है। इसलिए इस रास्ते पर जाम की समस्या काफी रहती है। इस रास्ते पर लगने वाले जाम से मुक्ति दिलाने के लिए पीडब्ल्यू विभाग ने फ्लाईओवर बनाने की योजना बनाई है।
इस मामले की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि इस रास्ते पर ट्रैफिक जाम और सड़क पर चलने वाली गाड़ियों का सर्वे करने के लिए कंसल्टेंट भी नियुक्त किया गया है। डिपार्टमेंट ने कंसल्टेंसी के लिए 2 करोड़ रुपए की वित्तीय मंजूरी भी दे दी है। इसके लिए कंसल्टेंट को रास्तों का अध्ययन करने के लिए कहा गया है और रिपोर्ट सौंपने के निर्देश भी दिए गए हैं। रिपोर्ट के बाद तय किया जाएगा कि इस रास्ते पर अंडरपास बनाया जाए या फ्लाईओवर।
अधिकारियों ने बताया कि इस रास्ते, ट्रैफिक जाम और सड़क पर चलने वाले वाहनों की संख्या का अध्ययन करने के लिए कंसल्टेंट नियुक्त करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। डिपार्टमेंट ने कंसल्टेंसी के लिए 2 करोड़ रुपये की वित्तीय मंज़ूरी भी दे दी है। इस बीच, अधिकारियों ने कहा कि कंसल्टेंट रास्तों का अध्ययन करेंगे और इस बारे में एक रिपोर्ट सौंपेंगे कि इस रास्ते पर ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए फ्लाईओवर बनाया जाना चाहिए या अंडरपास।
इस मामले की जानकारी देते हुए पीडब्ल्यूडी के अधिकारी ने बताया कि यह रास्ता इस इलाके में रहने वालों के लिए लाइफलाइन है, क्योंकि इसी रास्ते होकर जनकपुरी के लोग दिल्ली एयरपोर्ट, द्वारका, नजफगढ़ और दूसरी तरफ दिल्ली कैंट, धोला कुआं, हरिनगर और तिलकनगर जाते हैं। फिलहाल इस रास्ते पर अवैध कब्जों और पार्किंग के कारण भारी ट्रैफिक जाम लगता है।

लेखक के बारे में
Mohammad Azamसंक्षिप्त विवरण
मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।
राजनीतिक पत्रकारिता में आजम
आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।
विशेषज्ञता ( Area of Expertise )
पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर




