Hindi Newsएनसीआर NewsJammu Kashmir customers will have to provide a guarantor to buy old car in Delhi
जम्मू-कश्मीर के ग्राहक दिल्ली में आसानी से नहीं खरीद पाएंगे पुरानी कार, अब करना होगा यह काम

जम्मू-कश्मीर के ग्राहक दिल्ली में आसानी से नहीं खरीद पाएंगे पुरानी कार, अब करना होगा यह काम

संक्षेप: जम्मू-कश्मीर के ग्राहक अब दिल्ली में पुरानी कारें आसानी से नहीं खरीद पाएंगे। उन्हें कार खरीदने के लिए दिल्ली का एक गवाह (गारंटर) देना होगा। कार के साथ खरीदार की फोटो भी लेकर सुरक्षित रखी जाएगी।

Fri, 14 Nov 2025 08:10 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली। राजीव शर्मा
share Share
Follow Us on

जम्मू-कश्मीर के ग्राहक अब दिल्ली में पुरानी कारें आसानी से नहीं खरीद पाएंगे। उन्हें कार खरीदने के लिए दिल्ली का एक गवाह (गारंटर) देना होगा। कार के साथ खरीदार की फोटो भी लेकर सुरक्षित रखी जाएगी। दिल्ली में हुए धमाके में कई बार बिक चुकी पुरानी कार के इस्तेमाल होने का मामला सामने आने के बाद दिल्ली के ओल्ड कार डीलर्स ने अपने स्तर पर एहतियाती कदम उठाए हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दिल्ली में तकरीबन 6 हजार से ज्यादा कार डीलर्स हैं, जो पुरानी कारों की खरीद-फरोख्त करते हैं। दिल्ली-एनसीआर में डीजल कार की आयु महज 10 साल होने की वजह से यहां की पुरानी कारें जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड के साथ-साथ पंजाब, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना समेत दक्षिण भारत के अन्य राज्यों में बेची जाती है। इन राज्यों में ऐसी कारें पांच साल और इस्तेमाल की जा सकती हैं।

दिल्ली में लालकिले के पास हुए धमाके में भी ऐसी कार का इस्तेमाल किया गया था, जो फरीदाबाद के एक डीलर से खरीदी गई थी। कार डीलर्स का कहना है कि जम्मू-कश्मीर के ग्राहकों को सीधे कार नहीं बेची जाएगी। अगर उनके पास दिल्ली का कोई गवाह या जानकार है तो उन्हें कार की डिलीवरी दी जाएगी, अन्यथा नहीं।

ऑल इंडिया कार डीलर्स एसोसिएशन के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष लोकेश मुंजाल ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के ग्राहकों को दिल्ली के स्थानीय व्यक्ति की गवाही पर ही कार डिलीवर की जाएगी। ऐसा इसलिए किया गया है, ताकि किसी भी असामाजिक तत्व या आतंकी को वाहन का दुरुपयोग करने का अवसर न मिल सके।

पुरानी कार बेचें तो रखें ध्यान

● कार देने से पहले आरसी ट्रांसफर कराएं

● कार खरीदने वाले का आधार कार्ड और फोटो पहचान पत्र लेकर रख लें

● किसी संदिग्ध व्यक्ति को पुरानी कार न दें

● अगर कार स्क्रैप कराने के लिए कबाड़ी को बेच रहे हैं तो चेसिस और इंजन नंबर के हिस्से की कटिंग अपने पास मंगा लें

● कार अगर किसी डीलर्स को बेच रहे हैं तो स्टांप पेपर पर एग्रीमेंट बनवा लें

संदिग्धों की हो रही तलाश

सुरक्षा एजेंसियों को जानकारी मिली है कि 32 स्थानों पर धमाके की साजिश थी। ऐसे में एजेंसियां दिल्ली के कार डीलर्स के जरिए भी संदिग्धों की तलाश रही हैं। दिल्ली पुलिस ने राजधानी के मोती बाग, करोल बाग समेत कई अन्य बाजारों में पुरानी कारों के डीलरों से संपर्क किया है। पुलिस अधिकारी जानकारी जुटा रहे हैं कि कौन-कौन से ऐसे डीलर्स हैं, जिन्होंने बीते कुछ महीनों में जम्मू-कश्मीर के लोगों को कारें बेची हैं।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।