Hindi Newsएनसीआर Newsjaish terrorist shaheen saeed arrested woman wing jamiatul mominat
कौन है डॉक्टर शाहीन? जिसके जिम्मे था जैश की महिला विंग में भर्ती का काम

कौन है डॉक्टर शाहीन? जिसके जिम्मे था जैश की महिला विंग में भर्ती का काम

संक्षेप: प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की महिला इकाई जमात-उल-मोमिनात की सदस्य डॉ. शाहीन सईद को आतंकी मॉड्यूल के भंडाफोड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है क्योंकि वह भारत में जैश की महिला विंग बनाने में शामिल थी।

Wed, 12 Nov 2025 05:15 AMAnubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

आतंकी मॉड्यूल के भंडाफोड़ के बाद गिरफ्तार की गई डॉक्टर शाहीन सईद ने खुफिया एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। जांच एजेंसियों का दावा है कि डॉ. शाहीन प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की महिला इकाई जमात-उल-मोमिनात का हिस्सा है। उसके जिम्मे भारत में आतंकी संगठन की महिला विंग बनाने का काम था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जांच एजेंसियों का कहना है कि शाहीन पाक में बैठे हैंडलर के संपर्क में थी। डॉ. शाहीन ने महाराष्ट्र के जफर हयात से शादी की थी, मगर 2015 में तलाक हो गया। इसके बाद डॉ. शाहीन ने फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी में काम शुरू किया। पिता सईद अहमद अंसारी ने बताया कि जब उन्हें पता चला कि शाहीन ऐसे काम में लिप्त है तो पैरों तले जमीन खिसक गई। पिता की शाहीन से एक माह पूर्व बात हुई थी। पिता ने कभी डॉ. मुज्जमिल का नाम भी नहीं सुना था।

खुफिया एजेंसियों के अनुसार, जैश अब आईएसआई की रणनीति के तहत महिलाओं को भी आतंकी संगठन में शामिल कर रहा है। जैश के सरगना मसूद अजहर के नाम से जारी पत्र के जरिए जमात-उल-मोमिनात की घोषणा की गई थी। इसकी प्रमुख सादिया अजहर को बनाया गया था।

भाई डॉक्टर परवेज को भी हिरासत में लिया

दिल्ली विस्फोट के तार डॉ. शाहीन की गिरफ्तारी से जुड़ने के बाद उसकी आंच लखनऊ तक भी आ पहुंची है। एटीएस और जम्मू कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को लखनऊ के मड़ियांव के मुतक्कीपुर में डॉ. परवेज अंसारी और बहन डॉ. शाहीन के कैसरबाग के खन्धारी बाजार स्थित घर में छापा मारा। पूछताछ के बाद टीम ने परवेज को हिरासत में ले लिया। उससे कई घंटे पूछताछ की गई।

मसूद अजहर के रिश्तेदार की पत्नी है सादिया

सादिया मसूद अजहर के रिश्तेदार यूसुफ अजहर की पत्नी है। यूसुफ इसी साल मई में पाकिस्तान के बहावलपुर में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मारा गया था। जैश की महिला विंग को लेकर जम्मू-कश्मीर पुलिस, केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों और सेना की चिंता बढ़ गई है। इसी वजह से जम्मू-कश्मीर पुलिस ने स्कूलों और कॉलेजों खासकर निजी स्कूलों पर निगरानी बढ़ा दी है। यहां से छात्रों खासकर लड़कियों में कट्टरपंथी सोच बढ़ने की खबरें मिल रही हैं।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।