UP में जैश-ए-मोहम्मद वाली ट्रेनिंग, पूरी टीम ही पकड़ी गई; एक तो वकील भी

Mar 12, 2026 05:14 pm ISTSudhir Jha हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share

गाजियाबाद में 'आतंक की राह' पर निकले 6 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जो खूंखार आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से ट्रेनिंग हासिल कर रहे थे। वह ना सिर्फ खुद आतंकी विचारधारा से प्रेरित हो गए थे बल्कि दूसरों को भी इस राह पर धकेलने की कोशिश में जुटे थे।

UP में जैश-ए-मोहम्मद वाली ट्रेनिंग, पूरी टीम ही पकड़ी गई; एक तो वकील भी

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 'आतंक की राह' पर निकले 6 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जो खूंखार आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से ट्रेनिंग हासिल कर रहे थे। आरोपी एक संगठन बना चुके थे जिसका सरगना सावेज महज 20 साल का है। एक आरोपी वकील है तो दूसरा वकालत पढ़ रहा था। दो अन्य लोग मजदूर हैं।

पुलिस उपायुक्त ग्रामीण जोन सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि बताया गया है कि मसूरी थाना क्षेत्र के नाहल गांव में छापेमारी करके आरोपियों को पकड़ा गया है। पुलिस को मुखबिर और मैनुअल इनपुट के आधार पर जानकारी मिली थी कि कुछ लोग देश विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक मोबाइल फोन, प्रतिबंधित संगठनों के वीडियो, लिंक आदि बरामद किए गए हैं। थाना मसूरी पुलिस टीम नाहल झाल पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर के जरिए सूचना मिली की नाहल में सावेज पुत्र अब्दुल कादिर नाम का व्यक्ति कुछ अन्य लोगों के साथ आतंकी संगठनों से जुड़ गया है। उसकी मानसिकता अपराधिक प्रवृत्ति के साथ देश की एकता और अखंडता को प्रभावित करने वाली है।

सावेज के अलावा जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनमें जुनैद (23) पुत्र सलीम, फरदीन (22) पुत्र मुनसफ, इकराम अली (36) पुत्र इन्शाद अली, फजरू (48) पुत्र दफेदार, मो0 जावेद (45) पुत्र मो0 अखलाख शामिल हैं। सभी नाहल गांव के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और यूएपीए की अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। सभी को नाहल से मसूरी आने वाले रास्ते में मुबारिकपुर की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। जांच के दौरान यह भी पता चला कि इकराम अली की मां साहिदा मूल रूप से बांग्लादेश की निवासी है। पूछताछ में सावेज उर्फ जिहादी, जुनैद, फरदीन, इकराम अली, फजरू और जावेद ने कबूल किया कि ग्रुप का सरगना सावेज है।

सावेज बोला- फेसबुक पर मुसलमानों पर अत्याचार वाले वीडियो देख बदली मानसिकता

सावेज ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह इंटर तक पढ़ा है और परचून की दुकान पर रहता है। वह फेसबुक व इंस्टाग्राम पर अपने समुदाय पर हो रहे अत्याचार की वीडियो देखता था, जिससे उसकी मानसिकता बदल गई। वह जैश-ए-मोहम्मद और फरातुल्ला गौरी ग्रुप जैसे प्रतिबंधित संगठनों को फॉलो करता था और उनकी ट्रेनिंग वीडियो अपने साथियों को दिखाता था। सावेज पर मसूरी थाने में पहले से भी एक मुकदमा दर्ज है जो देश विरोधी गतिविधियों से जुड़ा है।

कोई मस्जिद में था मौलाना तो कोई वकील

जावेद ने बताया कि वह आलिम (इंटर) तक पढ़ा है और पूर्व में नाहल की मस्जिद में मौलाना था। वर्तमान में मदरसा चला रहा है और अन्य लोगों को मजहब के प्रति हो रहे अत्याचार के प्रति जागरूक करने का काम करता था। वहीं, इकराम अली ने बताया कि वह वकालत के पेशे में है और राष्ट्रविरोधी क्रियाकलापों में शामिल था। जुनैद ने बताया कि वह एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है। फरदीन और फजरू मजदूरी करते हैं और सावेज की बातों से प्रेरित होकर ग्रुप से जुड़े थे।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।