Hindi Newsएनसीआर NewsJackals escape from enclosure in Zoo, search underway in Delhi
दिल्ली चिड़ियाघर के बाड़े से फुर्र हो गए कई सियार, फेंसिंग में गैप का फायदा उठाकर भाग निकलने का शक

दिल्ली चिड़ियाघर के बाड़े से फुर्र हो गए कई सियार, फेंसिंग में गैप का फायदा उठाकर भाग निकलने का शक

संक्षेप:

एक अधिकारी ने बताया कि सियार बाड़े के पीछे की तरफ से बाहर निकल गए, जो चिड़ियाघर की बाहरी सीमा बनाने वाले घने जंगल में खुलता है। हालांकि उन्होंने इससे पर्यटकों के लिए किसी तरह की चिंता की बात होने से इनकार किया।

Nov 22, 2025 11:23 pm ISTSourabh Jain पीटीआई, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली में शनिवार सुबह हुई एक हैरान करने वाली घटना में यहां पर स्थित नेशनल ज़ूलॉजिकल पार्क के कुछ सियार अपने बाड़े से भाग गए, जिसके बाद अधिकारियों ने जानवरों के बाड़े के पीछे जंगली इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। इस बारे में जानकारी लेने के लिए जब जू एडमिनिस्ट्रेशन विभाग को कॉल और मैसेज करते हुए संपर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कॉल व मैसेज का कोई जवाब नहीं दिया। शनिवार सुबह हुई घोर लापरवाही की इस घटना ने एक बार फिर ज़ू की तैयारियों और जानवरों के मैनेजमेंट को जांच के दायरे में ला दिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस मामले से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि सियार बाड़े के पीछे की तरफ से बाहर निकल गए, जो चिड़ियाघर की बाहरी सीमा बनाने वाले घने जंगल में खुलता है। आगे उन्होंने कहा कि हालांकि इससे यहां आने वाले उन पर्यटकों के लिए किसी तरह के कोई खतरे की बात नहीं है, जिन्हें इस स्थिति के बारे में पता नहीं है।

उन्होंने कहा कि शक है कि सियार बाड़े के पीछे फेंसिंग में बने एक गैप का फायदा उठाकर भाग निकले। उन्हें ढूंढने और सुरक्षित करने के लिए ज़ू की टीमों को पूरे जंगली इलाके में तैनात किया गया है। सियार का बाड़ा ऊंची तार की जाली से घिरा हुआ है और इसमें बिल, छायादार जगहें और एक शेल्टर स्ट्रक्चर शामिल है। अधिकारी ने कहा कि जिस हिस्से में दरार आई थी, उसकी अब जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि जानवर कैसे अंदर घुसे।

अधिकारी ने कहा कि जिस हिस्से में दरार आई थी, उसकी अब जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि जानवर उससे कैसे बाहर निकल गए। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि शुरुआती अंदाजे से पता चलता है कि सियार विजिटर्स के रास्ते की तरफ नहीं बढ़े हैं और शायद अभी भी चिड़ियाघर की जगह के अंदर ही हैं।

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain
सौरभ जैन पत्रकारिता में लगभग 15 वर्ष से जुड़े हुए हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत जुलाई 2009 में ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है। सौरभ को राजनीति, बॉलीवुड और खेल की खबरों में विशेष रुचि है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।