प्यार में भरोसा टूटने पर गुरुग्राम पहुंची इटली की डेनिएला, ‘ज्वैलरी डिजाइनर’ पर केस कराया

हिन्दुस्तान टाइम्स, गुरुग्राम
share

प्यार में धोखा खाने से भावनात्मक सदमे में डूबी इटली की डेनिएला डी पिएत्री सोमवार को गुरुग्राम वेस्ट साइबर क्राइम थाने में पहुंची। उन्होंने पुलिस को बताया कि बताया कि वे इतनी दूर इसलिए आईं हैं, क्योंकि उन्हें गहरा भावनात्मक सदमा लगा है। उन्होंने गुरुग्राम के एक आदमी के खिलाफ केस दर्ज कराई।

इटली से गुरुग्राम पहुंचकर केस दर्ज कराया।
इटली से गुरुग्राम पहुंचकर केस दर्ज कराया।

इटली की ज्वैलरी डिजाइनर डेनिएला डी पिएत्री सोमवार को दिल्ली पहुंचीं। दिल्ली पहुंचने के बाद वह सीधे गुरुग्राम के एक सीनियर पुलिस अफसर के ऑफिस गईं। डेनिएला एक ऐसे आदमी के खिलाफ मदद मांगने गई थीं, जिसने उन्हें महीनों तक यह यकीन दिलाया कि वे रिलेशनशिप में हैं और शादी करेंगे। इस दौरान उसने सैकड़ों यूरो भी ठग लिए।

50 साल की डेनिएला ने पुलिस को बताया कि अब पैसे की बात नहीं है। भारत आकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के लिए वे फ्लाइट, वीजा फीस और होटलों पर पहले ही उससे दोगुनी रक़म खर्च कर चुकी हैं। उन्होंने जांचकर्ताओं को बताया कि वे इतनी दूर इसलिए आईं हैं, क्योंकि उन्हें गहरा भावनात्मक सदमा लगा था। उन्हें धोखा महसूस हुआ था। उन्हें एहसास हुआ था कि जिस व्यक्ति पर उन्होंने भरोसा किया था, जिसने खुद को गुरुग्राम का ज्वैलरी डिजाइनर बताया था, शादी का वादा किया था, उसने उन्हें धोखा दिया है।

… दूसरे लोग ऐसे जाल में फंसने से बच सकेंगे

उन्होंने बुधवार को इटली लौटने से कुछ घंटे पहले एचटी को बताया कि यह घटना आर्थिक रूप से भी नुकसानदेह थी। मुझे उम्मीद है कि उस व्यक्ति को पकड़ा जाएगा और जेल भेजा जाएगा। इससे दूसरे लोग ऐसे जाल में फंसने से बच सकेंगे। इटली के रेजियो एमिलिया में ज्वैलरी शोरूम की मालकिन डेनिएला ने सोमवार को एसीपी (साइबर क्राइम) गौरव फोगाट से संपर्क किया और लिखित शिकायत दी। इसके बाद साइबर क्राइम (वेस्ट) थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के तहत एफआईआर दर्ज की गई।

इंस्टाग्राम पर एक ही सिंगर को फॉलो करते थे दोनों

शिकायत के अनुसार, डेनिएला मार्च में इंस्टाग्राम पर उस व्यक्ति के संपर्क में आईं। दोनों एक ही जर्मन सिंगर को फॉलो करते थे और उस सिंगर का इंस्टाग्राम पेज ही उनकी बातचीत की शुरुआत का जरिया बना। उन्होंने बताया कि वह व्यक्ति ज्वैलरी को प्रमोट करने वाला एक इंस्टाग्राम अकाउंट चलाता था और उसने खुद को ज्वैलरी डिजाइनर और एआई फिल्म क्रिएटर बताया था।

और पैसे मांगने लगा तो शक हुआ

उसने आरोप लगाया कि शुरू में उसने उस पर बहुत ध्यान दिया और उसके ज्वैलरी बिजनेस के लिए बिना पैसे लिए कई वीडियो बनाए। उसने भरोसा दिया था कि वह मुझसे शादी करेगा और मैं उसकी पत्नी बनूंगी। अपनी शिकायत में डेनिएला ने आरोप लगाया कि उसने बिना कोई पेमेंट लिए मेरे बिज़नेस के लिए कई वीडियो बनाए। उसने आरोप लगाया कि जैसे-जैसे महीने बीतते गए, उस आदमी ने कहा कि उसकी नौकरी चली गई है और पैसे मांगने लगा। उसने 4 अगस्त को 450 यूरो और 9 सितंबर को फिर से 450 यूरो ट्रांसफर किए। जब वह और पैसे मांगने लगा तो तब उस पर शक होने लगा। इसके बाद उसने उनके बिजनेस के लिए वीडियो बनाना बंद कर दिया। डेनिएला ने यह भी आरोप लगाया कि वह अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर ड्रग्स को प्रमोट करता था।

पुलिस का शुक्रिया किया

एसीपी फोगाट ने कहा कि डेनिएला ने पहले इटैलियन अधिकारियों से संपर्क किया था, लेकिन उन्हें बताया गया कि यह मामला अंतरराष्ट्रीय पेचीदगियों में फंस जाएगा। आखिरी कोशिश के तौर पर उन्होंने 25 सितंबर को फोगाट से उनके ऑफिशियल वाट्सअप नंबर पर संपर्क किया। फोगाट ने कहा कि बात उनसे ठगे गए पैसों की नहीं थी, बल्कि आरोपी ने उनका भरोसा तोड़ा था और वही तरीका अपनाकर दूसरे देशों की महिलाओं को भी इसी तरह ठग रहा था। उन्होंने हमें बताया कि एफआईआर दर्ज होने के बाद डेनिएला ने गुरुग्राम पुलिस की साइबर क्राइम टीम का शुक्रिया अदा किया।

Subodh Kumar Mishra

लेखक के बारे में

Subodh Kumar Mishra

सुबोध कुमार मिश्रा पिछले 19 साल से हिंदी पत्रकारिता में योगदान दे रहे हैं। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में स्टेट डेस्क पर बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। दूरदर्शन के 'डीडी न्यूज' से इंटर्नशिप करने वाले सुबोध ने पत्रकारिता की विधिवत शुरुआत 2007 में दैनिक जागरण अखबार से की। दैनिक जागरण के जम्मू एडीशन में बतौर ट्रेनी प्रवेश किया और सब एडिटर तक का पांच साल का सफर पूरा किया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर को बहुत ही करीब से देखने और समझने का मौका मिला। दैनिक जागरण से आगे के सफर में कई अखबारों में काम किया। इनमें दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित होने वाली नेशनल दुनिया, नवोदय टाइम्स (पंजाब केसरी ग्रुप), अमर उजाला और हिन्दुस्तान जैसे हिंदी अखबार शामिल हैं। अखबारों के इस लंबे सफर में खबरों को पेश करने के तरीकों से पड़ने वाले प्रभावों को काफी बारीकी से समझने का मौका मिला।

ज्यादातर नेशनल और स्टेट डेस्क पर काम करने का अवसर मिलने के कारण राजनीतिक और सामाजिक विषयों से जुड़ी खबरों में दिलचस्पी बढ़ती गई। कई लोकसभा और विधानसभा चुनावों की खबरों की पैकेजिंग टीम का हिस्सा रहने के कारण भारतीय राजनीति के गुणा-भाग को समझने का मौका मिला।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो सुबोध ने बीएससी (ऑनर्स) तक की अकादमिक शिक्षा हासिल की है। साइंस स्ट्रीम से पढ़ने के कारण उनके पास चीजों को मिथ्यों से परे वैज्ञानिक तरीके से देखने की समझ है। समाज से जुड़ी खबरों को वैज्ञानिक कसौटियों पर जांचने-परखने की क्षमता है। उन्होंने मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। इससे उन्हें खबरों के महत्व, खबरों के एथिक्स, खबरों की विश्वसनीयता और पठनीयता आदि को और करीब से सीखने और लिखने की कला में निखार आया। सुबोध का मानना है कि खबरें हमेशा प्रमाणिकता की कसौटी पर कसा होना चाहिए। सुनी सुनाई और कल्पना पर आधारित खबरें काफी घातक साबित हो सकती हैं, इसलिए खबरें तथ्यात्मक रूप से सही होनी चाहिए। खबरों के चयन में क्रॉस चेकिंग को सबसे महत्वपूर्ण कारक मानने वाले सुबोध का काम न सिर्फ पाठकों को केवल सूचना देने भर का है बल्कि उन्हें सही, सुरक्षित और ठोस जानकारी उपलब्ध कराना भी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsभरोसा टूटने पर गुरुग्राम पहुंची इटली की डेनिएला, ‘ज्वैलरी डिजाइनर’ पर केस कराया