भारत में नई आतंकी साजिश बेनकाब; ISI और बांग्लादेश से जुड़े तार, दिल्ली पुलिस ने 8 संदिग्ध दबोचे

Feb 22, 2026 12:22 pm ISTPraveen Sharma नई दिल्ली, एएनआई
share

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने भारत में सीमापार से जुड़ी एक बड़ी आतंकी साजिश को बेनकाब करने का काम किया है। स्पेशल सेल ने अब तक तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल से 8 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल है।  

भारत में नई आतंकी साजिश बेनकाब; ISI और बांग्लादेश से जुड़े तार, दिल्ली पुलिस ने 8 संदिग्ध दबोचे

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने भारत में सीमापार से जुड़ी एक बड़ी आतंकी साजिश को बेनकाब करने का काम किया है। स्पेशल सेल ने अब तक तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल से 8 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल है। पकड़े गए इन संदिग्धों पर पाकिस्तान की सीक्रेट एजेंसी आईएसआई और बांग्लादेशी आतंकवादी संगठनों के इशारे पर तमिलनाडु में बड़ी आतंकवादी साजिश रचने के आरोप है।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि तमिलनाडु से गिरफ्तार किए गए छह आरोपियों - मिजानुर रहमान, मोहम्मद शबात, उमर, मोहम्मद लिटन, मोहम्मद शाहिद और मोहम्मद उज्जल को गिरफ्तार करके दिल्ली लाया जा रहा है। उनके पास से दर्जनों मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आरोपी पाकिस्तान के आतंकवादी संगठनों के सपोर्ट में सोशल मीडिया पर कंटेंट पोस्ट कर रहे थे। 2 आरोपियों को उथुकुली से, 3 को पल्लदम से और 1 को थिरुमुरुगनपूंडी इलाके से गिरफ्तार किया गया। यह लोग फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल कर अपनी पहचान छिपाकर गारमेंट इंडस्ट्री में काम कर रहे थे।

दिल्ली में लगाए थे ‘फ्री कश्मीर’ के पोस्टर

दिल्ली पुलिस के ऑपरेशन के दौरान आठ मोबाइल फोन और 16 सिम कार्ड बरामद किए गए। सभी आरोपियों को ट्रेन से दिल्ली लाया जा रहा है। पुलिस को शक है कि आतंकवादियों की मदद करने के लिए इन आरोपियों ने कई शहरों की रेकी की थी। दिल्ली में ‘फ्री कश्मीर’ के पोस्टर लगाए गए। वहीं पश्चिम बंगाल से भी दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ये सभी आरोपी सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे के संपर्क में थे। 8 में से चार लोगों का एक ग्रुप दिल्ली आया और AI समिट के दौरान एक मेट्रो स्टेशन पर 'फ्री कश्मीर' और दूसरे आपत्तिजनक पोस्टर लगाए और तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल वापस लौट गया।

दिल्ली पुलिस की आगे की पूछताछ में बांग्लादेशी तंजीम के साथ उनके लिंक का पता चलने की उम्मीद है।

दिल्ली में लाल किले के पास संभावित आतंकी खतरे का अलर्ट

इससे पहले, दिल्ली में लाल किले के पास संभावित आतंकी खतरे के अलर्ट वाले इनपुट के बाद राजधानी में एक खुफिया अलर्ट जारी किया गया था, सूत्रों ने बताया कि आतंकवादी चांदनी चौक इलाके में एक मंदिर को निशाना बना सकते हैं। इंटेलिजेंस सूत्रों के मुताबिक, लाल किले के आस-पास के इलाके और चांदनी चौक के कुछ हिस्सों समेत खास धार्मिक जगह पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के रडार पर हैं।

इनपुट्स से पता चलता है कि यह ग्रुप आईईडी हमले की साजिश रच सकता है और चांदनी चौक इलाके का एक मंदिर इसका संभावित टारगेट हो सकता है।

सूत्रों ने आगे बताया कि यह संगठन कथित तौर पर 6 फरवरी को पाकिस्तान के इस्लामाबाद में एक मस्जिद में हुए धमाके का बदला लेना चाहता है , जो भारत में एक बड़े हमले की प्लानिंग कर सकता है।

इंटेलिजेंस सूत्रों ने कहा, "दिल्ली में लाल किले के सामने धमाके का अलर्ट। आतंकी चांदनी चौक में एक मंदिर को निशाना बना सकते हैं। लश्कर-ए-तैयबा एक आईईडी हमले की साजिश रच रहा है। वे 6 फरवरी को पाकिस्तान के इस्लामाबाद में हुए मस्जिद धमाके का बदला लेने के लिए भारत में एक बड़े आतंकी हमले की प्लानिंग कर रहे हैं। देश के बड़े मंदिरों को लश्कर-ए-तैयबा टारगेट कर सकता है।"

सूत्रों ने आगे बताया कि देश के जाने-माने मंदिरों को लश्कर-ए-तैयबा टारगेट कर सकता है, जिससे पता चलता है कि जाने-माने धार्मिक स्थान ग्रुप के रडार पर हैं।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।