दिल्ली-NCR के आसमान में बेमौसम धुंध क्यों, क्या ईरान जंग का असर?
अटकलें हैं कि ईरान में युद्ध और वहां इजरायल-अमेरिकी हमलों में तीन दिन से जल रहे तेल टैंकर्स का धुआं है। हालांकि, एक्सपर्ट्स का कहना है कि इसकी संभावना कम है।

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में इन दिनों आसमान धुंधला दिख रहा है। धुंध या धूएं जैसी सफेदी ने आसमान का नीलापन छीन लिया है। अटकलें हैं कि ईरान में युद्ध और वहां इजरायल-अमेरिकी हमलों में तीन दिन से जल रहे तेल टैंकर्स का धुआं है। हालांकि, एक्सपर्ट्स का कहना है कि इसकी संभावना कम है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौजूदा धुंध पाकिस्तान के बलूचिस्तान से आ रही धूल की वजह से है। ईरान वाला धुआं अभी भारत से बहुत दूर है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस स्टडीज बेंगलुरु के एयर पलूशन एक्सपर्ट गुफरान बेग ने कहा कि ईरान से ऊपरी वायुमंडलीय हवाएं पश्चिम की ओर बह रही हैं। आग से उठने वाला धुआं अभी तक पर्याप्त दूर तक नहीं फैला है।
भारत से अभी काफी दूर है धुआं
बेग ने कहा, 'उपग्रह से ली गई तस्वीरों से पता चलता है कि धुएं का गुबार लगभग 500 किलोमीटर की दूरी तय कर चुका है, जो भारत तक की दूरी का लगभग एक चौथाई है। जब तक आग तेज गति से जारी नहीं रहती और धूल भरी आंधी के साथ नहीं मिलती, तब तक इसके लंबे समय तक बने रहने और भारत की वायु गुणवत्ता को प्रभावित करने की संभावना नहीं है। मंगलवार को हरियाणा से लेकर बंगाल और उससे आगे तक उत्तर भारत में कोहरा छाया रहा, और एनसीआर में सबसे कम दृश्यता सुबह 7-8 बजे हिंडन हवाई अड्डे पर 600 मीटर दर्ज की गई।
कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि ईरान के तेल ठिकानों पर बमबारी की वजह से भयानक आग लगी है और पर्यावरण पर इसका लॉन्ग टर्म में बुरा असर दिखेगा। हमलों के घंटों बाद तेहरान में काली बारिश हुई और सूरज दिखाई नहीं दिया। अटकलें थीं कि जहीराला धुआं पूरे क्षेत्र में फैलेगा और भारत तक पहुंच सकता है।
क्या भारत आ सकता है ईरान का धुआं
आईएमडी के प्रमुख मृत्युंजय मोहापात्रा ने कहा, 'हवा की दिशा काले धुएं को ईरान से भारत की ओर लाने के लिए अनूकूल है। लेकिन यह भारत तक आएगा या नहीं यह कई कारकों पर निर्भर करता है जैसे धुएं का प्रकार, वायुमंडल में इसकी गहराई और हवा में कायम रहने की क्षमता। ये आईएमडी परिधि से बाहर हैं।' मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उत्तर भारत में धुंध का निर्माण नमी से भरी पूर्वी हवाओं के कारण हुआ, जो निचले स्तरों पर शांत परिस्थितियों वाले क्षेत्र में आ रही थीं। मार्च के गर्म मौसम में धुंध/कोहरा होना दुर्लभ है, लेकिन यह अभूतपूर्व नहीं है।
पहले भी हुआ है ऐसा
आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामनी ने कहा, 'डेटा दिखाता है कि क्षेत्र में मार्च के महीनों में पहले भी घना कोहरा रहा है। 2008 में 6-8 मार्च को घने कोहरे की वजह से उत्तर भारत में पावर ट्रांसमिशन लाइंस में गड़बड़ी आ गई थी।'
बलूचिस्तान और थार की धूल
स्काईमेट के महेश पलावत के अनुसार, धुंध संभवतः चल रहे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से धूल और नमी के मिलन की वजह से थी। उन्होंने कहा कि एक और पश्चिमी विक्षोभ क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है, जिससे 14 मार्च से दिन के तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है और 15 मार्च को बारिश की संभावना है। उन्होंने कहा, 'यह धुंध बलूचिस्तान और थार रेगिस्तान से आ रही धूल की वजह से है।'
लेखक के बारे में
Sudhir Jhaसुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)
सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
15 सालों का अनुभव
सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।
विश्वसनीय खबरों का लेखन
सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।
शिक्षा और सम्मान
सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।
विशेषज्ञता
राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप


