पहले दरिंदगी की और अब 'दीदी' बोला राहुल मीणा, IRS अफसर की तारीफ भी की; फिर क्यों ऐसा कांड
राहुल मीणा नाम के आरोपी ने बुधवार को आईआरएस अधिकारी की बेटी का मर्डर कर दिया। आरोप है कि हत्या से पहले उसने रेप भी किया। अब पूछताछ में पीड़िता के लिए दीदी शब्द का इस्तेमाल किया। पूर्व मालिक की तारीफ भी कर रहा है।

दक्षिणी दिल्ली के कैलाश हिल्स इलाके में आईआरएस अधिकारी की बेटी के साथ दरिंदगी और हत्या के आरोपी नौकर राहुल मीणा को गुरुवार को साकेत कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस की शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। अधिकारी के घर में करीब एक साल तक नौकरी कर चुके राहुल का कहना है कि वह पैसे लेने के उद्देश्य से ही घटनास्थल पर पहुंचा था। अधिकारी की 22 साल की जिस बेटी पर उसने संभावित रूप से यौन हिंसा किया और फिर गला घोंटकर हत्या कर दी, पूछताछ में उसके लिए 'दीदी' शब्द का इस्तेमाल किया। उसने अपने पूर्व मालिक की इस बात के लिए तारीफ भी की कि वह अच्छा वेतन, बोनस देते थे और व्यवहार भी अच्छा करते थे।
घटना के करीब 12 घंटे बाद बाद मीणा को द्वारका के होटल में गिरफ्तार किया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में राहुल के चेहरे पर कोई पछतावा नहीं दिखा। वह शांत रहा। उसने कथित तौर पर पुलिसकर्मियों से कहा कि वह पूर्व मालिक के घर में पैसे चुराने ही गया था और कहा कि 'बस हो गया।' उसने कहा, 'यदि दीदी ने मुझे पैसे दे दिए होते तो ऐसा नहीं होता।' सूत्रों ने बताया कि फॉरेंसिक टीम अहम सबूतों की जांच करके घटनाक्रम का पता लगा रही है, जिसमें यौन हिंसा, लूटपाट और हत्या के आरोप हैं। अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के दौरान वह पूरी तरह सामान्य और शांत दिख रहा है।
बोला- नौकरी के दौरान अच्छी सैलरी और व्यवहार मिला
न्यूज एजेंसी एएनआई को पुलिस सूत्रों ने यह भी बताया कि आरोपी जिसने डेढ़ महीने पहले तक आईआरएस अधिकारी के घर में घरेलू सहायक के रूप में एक साल तक काम किया। वह परिवार के डेली रुटीन से परिचित था। उसे पता था कि सुबह के समय पीड़िता घर में अकेली होती है और उसने अपनी जानकारियों का फायदा उठाया। आरोपी ने कहा कि नौकरी के दौरान उसके साथ अच्छा व्यवहार होता था। उसे 20 हजार रुपये मासिक सैलरी मिलती थी और बोनस भी दिया गया था। जांचकर्ताओं ने बताया कि राहुल पर परिवार बहुत विश्वास करता था। वह यह झूठ बोलते हुए घर में दाखिल हुआ था कि, 'आंटी ने पैसे लेने के लिए बुलाया था।'
पैसे से इनकार पर शुरू हुआ विवाद
पुलिस सूत्रों का कना है कि जिस वक्त आरोपी वहां पहुंचा पीड़िता अपने कमरे में पढ़ाई कर रही थी। उसने जाते ही पैसों की मांग की और अलमारी खोलने को कहा। इस पर पीड़िता ने इनकार किया तो दोनों में बहस होने लगी। आरोपी ने उसे पहले चेतवानी दी कि शोर ना मचाए और जब वह नहीं मानी तो उसने उस पर हमला शुरू कर दिया। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी ने पहले उसका गला घोंटने की कोशिश की जिससे वह अचेत हो गई। संभवत: इसके बाद उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने सिर किसी भारी वस्तु से तीन बार वार किया। घर में कई जगह खून के धब्बे थे।
बेहोशी में फ्रिंगरप्रिंट के लिए घसीटा
जांचकर्ताओं के मुताबिक मीणा पीड़िता को घसीटकर अलमारी के पास ले गया और उसके फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल करके उसे खोलने की कोशिश की। जब वह इसमें नाकाम रहा तो उसने स्क्रूड्राइवर से दूसरे लॉक को तोड़ दिया और कैश-कीमती सामान लेकर भाग गया। पुलिस को उसके कपड़ों पर भी खून के धब्बे मिले हैं। आरोपी ने मौके से भागने से पहले पीड़िता के भाई के कपड़े पहन लिए थे।
लेखक के बारे में
Sudhir Jhaसुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)
सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
15 सालों का अनुभव
सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।
विश्वसनीय खबरों का लेखन
सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।
शिक्षा और सम्मान
सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।
विशेषज्ञता
राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप


