पाकिस्तान 'विश्व गुरु और ग्लोबल लीडर', क्यों कांग्रेस नेता ने कहा ऐसा
ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच युद्ध विराम में पाकिस्तान की भूमिका को लेकर कांग्रेस नेता ने एक तरफ जहां पीएम मोदी की आलोचना की तो पड़ोसी मुल्क को विश्व गुरु और ग्लोबल लीडर बताया।
ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध में सीजफायर के बाद से पाकिस्तान की खूब चर्चा हो रही है। मध्यस्थता में उसकी भूमिका पर बहस के बीच कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने पड़ोसी मुल्क को 'विश्व गुरु और ग्लोबल लीडर' कहकर संबोधित किया है। उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए ऐसी बातें कहीं। उन्होंने कहा कि विदेशों में पाकिस्तानी अब भारतीयों का मजाक उड़ा रहे हैं।
कांग्रेस के दलित नेता और दिल्ली के पूर्व सांसद उदित राज ने कहा कि पाकिस्तान ने युद्ध रुकवाकर विश्व गुरु का खिताब ले लिया है। उन्होंने इसके लिए पीएम मोदी की आलोचना करते हुए एक्स पर लिखा, ‘कांग्रेस ने जो करीब 70 साल में इज्जत कमाई, उसे पीएम मोदी ने बर्बाद कर दिया। पाकिस्तान ने अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच युद्ध की मध्यस्थता करके विश्वगुरु का खिताब ले लिया।’
अब ग्लोबल लीडर बन गया है पाकिस्तान: कांग्रेस नेता
उदित राज ने पीएम मोदी की विदेश नीति की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने निजी विदेशी यात्राओं के दौरान बिना कारण हंसी-मजाक और जबरन गले मिलकर न सिर्फ खुद का मजाक उड़वाया, बल्कि देश का नाम भी बदनाम किया। कांग्रेस नेता ने आगे कहा,'कंगाल और आतंकी पाकिस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर में अपने समर्थन में कुछ देशों को खड़ा कर लिया था और अब ग्लोबल लीडर भी बन गया है। विदेश में बसे तमाम भारतीयों ने कहा कि पाकिस्तानी और वहां के अन्य लोग उनका मजाक उड़ा रहे हैं। देश के अंदर झूठ चल सकता है विदेश में नहीं।'
अपनी वाहवाही में जुटा पाकिस्तान
ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच पाकिस्तान में स्थायी युद्धविराम के लिए अब आगे की बातचीत होनी है। इस बीच अपनी सीमित भूमिका को भी पाकिस्तान बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने और अपनी वाहवाही में जुटा है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बुधवार को कहा कि इस्लामाबाद को अब क्षेत्र में और वैश्विक स्तर पर एक 'भरोसेमंद' मध्यस्थ के रूप में मान्यता मिल रही है। आसिफ ने पाकिस्तान की मध्यस्थता में अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते का सशर्त युद्ध-विराम समझौता होने के कुछ घंटों बाद इस्लामाबाद में संवाददाताओं से बातचीत में यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा, "यह (युद्ध-विराम) हमारे पूरे नेतृत्व की सफलता है। हम इसके लिए अल्लाह के शुक्रगुजार हैं।' आसिफ ने कहा कि पिछले साल भारत के साथ हुए संघर्ष के बाद से पाकिस्तान ने काफी लंबा सफर तय कर लिया है और ईरान-अमेरिका के बीच हुए युद्ध-विराम समझौते के बाद पूरी दुनिया इस्लामाबाद की ओर देख रही है।
लेखक के बारे में
Sudhir Jhaसुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)
सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
15 सालों का अनुभव
सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।
विश्वसनीय खबरों का लेखन
सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।
शिक्षा और सम्मान
सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।
विशेषज्ञता
राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप


