Hindi Newsएनसीआर NewsIPS officer booked for dowry harassment after complaint by doctor wife noida
नोएडा की डॉक्टर ने IPS पति व ससुराल वालों पर दर्ज कराई FIR, घरेलू हिंसा और अवैध संबंध के आरोप

नोएडा की डॉक्टर ने IPS पति व ससुराल वालों पर दर्ज कराई FIR, घरेलू हिंसा और अवैध संबंध के आरोप

संक्षेप:

नोएडा में रहने वाली एक महिला डॉक्टर ने अपने आईपीएस अफसर पति और सास-ससुर समेत 6 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा और अन्य अपराधों के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने शनिवार को बताया इस मामले में शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।

Sat, 18 Oct 2025 01:09 PMPraveen Sharma नोएडा, पीटीआई
share Share
Follow Us on

नोएडा में रहने वाली एक महिला डॉक्टर ने अपने आईपीएस अफसर पति और सास-ससुर समेत 6 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा और अन्य अपराधों के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने शनिवार को बताया इस मामले में शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अधिकारियों के अनुसार, नोएडा के सेक्टर 128 निवासी डॉ. कृति सिंह ने अपने पति शिवांशु राजपूत के साथ उनके पिता, माता, भाई, भाभी और दो दोस्तों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिवांशु राजपूत 2019 बैच के कर्नाटक कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं और बेंगलुरु में तैनात हैं।

नोएडा सेक्टर 126 थाना एसएचओ भूपेंद्र कुमार ने बताया, “भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 85, 115(2), 352, 351(2), 3(5) और 316(2) के साथ-साथ दहेज निषेध अधिनियम, 1961 की धारा 3 और 4 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।”

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में तैनात ASI ने फंदा लगाकर दी जान, पत्नी से चल रहा था मनमुटाव

डॉ. कृति सिंह ने 16 अक्टूबर को दर्ज कराई गई अपनी 41 पन्नों की शिकायत में बताया है कि उनकी शादी दिसंबर 2021 में आगरा के एक फाइव स्टार होटल में हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उन्हें दहेज की मांग और शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है। दंपती का डेढ़ साल का एक बेटा भी है।

उन्होंने दावा किया कि उनके परिवार ने शादी पर 2 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए थे, जिसमें गहने और अन्य खर्च शामिल थे, लेकिन उनके ससुराल वाले लगातार और दहेज लाने की मांग करते रहे। शिकायत में आगे आरोप लगाया गया है कि आईपीएस अधिकारी के अन्य महिलाओं के साथ भी संबंध हैं और विरोध करने पर उन्हें छोड़ने की धमकी दी जाती थी।

थाना प्रभारी ने कहा कि इस मामले में जांच जारी है और शिकायतकर्ता और आरोपियों के बयान भी जल्द ही दर्ज किए जाएंगे। पीड़िता ने आरोपियों के गलत रवैये के चलते डीसीपी महिला सुरक्षा गौतमबुद्ध नगर से शिकायत की है।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।