Hindi Newsएनसीआर Newsindigo flights cancellation delhi high court hearing know top 10 updates
इंडिगो संकट की गूंज अदालत तक पहुंची, आज दिल्ली HC करेगा सुनवाई; 10 बड़े अपडेट्स

इंडिगो संकट की गूंज अदालत तक पहुंची, आज दिल्ली HC करेगा सुनवाई; 10 बड़े अपडेट्स

संक्षेप:

देशभर में इंडिगो की करीब 5,000 उड़ानें रद्द होने और लाखों यात्रियों के परेशान होने के मामले को सुप्रीम कोर्ट ने गंभीर बताते हुए चिंता जताई है, जबकि एयरलाइन को क्रू की कमी के कारण अपने शेड्यूल में 10% कटौती करने का निर्देश मिला है और दिल्ली हाईकोर्ट आज इस पर सुनवाई करेगा।

Dec 10, 2025 10:54 am ISTAnubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

देशभर में इंडिगो की उड़ानें रद्द होने से मचा हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा। सुप्रीम कोर्ट ने इसे गंभीर मामला बताया है। जबकि दिल्ली हाईकोर्ट आज इस मामले से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। 2 दिसंबर से अब तक करीब 5 हजार उड़ानें रद्द हो चुकी हैं और लाखों यात्री परेशान हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्यों फंसी इंडिगो?

इंडिगो के लगातार फ्लाइट कैंसिल करने से देश भर में लाखों यात्री एयरपोर्ट पर फंसे रहे। हालांकि एयरलाइन ने इसके लिए कई कारण बताए, लेकिन एविएशन सेक्टर के जानकारों का मानना है कि यह मुख्य रूप से पायलटों के लिए नए 'फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन' (FDTL) नियमों में बदलाव के कारण हुआ है। इन नियमों के तहत पायलटों के आराम का समय बढ़ गया है, जिससे एयरलाइन के पास अचानक क्रू की कमी हो गई और पूरा शेड्यूल बिगड़ गया। मंगलवार को ही, दिल्ली और बेंगलुरु समेत देश के प्रमुख एयरपोर्ट से 400 से ज़्यादा उड़ानें रद्द हुईं, जिसके बाद कुल रद्द उड़ानों का आंकड़ा 5,000 के पास पहुंच गया है।

सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता

भारत के सीजेआई सूर्यकांत ने इस पूरे मामले को 'एक गंभीर मामला' बताया और एयरपोर्ट्स पर फंसे लाखों लोगों की दुर्दशा पर गहरी चिंता व्यक्त की। हालांकि, शीर्ष अदालत ने केंद्र सरकार के सक्रिय कदमों को देखते हुए इसमें तत्काल हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया।

इस मामले से जुड़ी 10 जरूरी बातें

  1. दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है, जिसमें केंद्र सरकार से प्रभावित यात्रियों को तुरंत सहायता और पूरा रिफंड देने का निर्देश देने की मांग की गई है।
  2. चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस तुषार राव गेडेला की बेंच ने मामले को आज 10 दिसंबर को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है।
  3. नागरिक उड्डयन सचिव समीर कुमार सिन्हा ने कहा कि सभी रद्द PNR का 100% रिफंड पूरा हो चुका है।
  4. यात्रियों का सामान अगले 24 घंटों में उनके घर पहुंच जाएगा। अभी तक 90% बैगेज डिलीवर हो चुका है।
  5. नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इंडिगो को सभी सेक्टरों में अपनी उड़ानों को 10% तक कम करने का आदेश दिया है।
  6. उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा कि इंडिगो अपने विंटर और समर शेड्यूल को ठीक से चला पाने में असफल रहा है, इसलिए यह कटौती जरूरी थी।
  7. इंडिगो को आज शाम 5 बजे तक संशोधित उड़ान शेड्यूल जमा करना होगा।
  8. सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल हस्तक्षेप से इनकार कर दिया, लेकिन CJI सूर्य कांत ने कहा कि लाखों यात्री एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं।
  9. मंगलवार को एक ही दिन में 400 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुईं। सबसे ज्यादा प्रभावित शहर: दिल्ली (152), बेंगलुरु (121), हैदराबाद (58), चेन्नई (41)।
  10. 2 दिसंबर से शुरू हुए इस बड़े रद्दीकरण अभियान में अब तक लगभग 5,000 उड़ानें कैंसिल हो चुकी हैं।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।