Hindi Newsएनसीआर Newsindian railways special trains to run from anand vihar railway station to bihar
आनंद विहार स्टेशन से बिहार के लिए कल से चलेंगी ये 2 स्पेशल ट्रेनें, क्या टाइमिंग?

आनंद विहार स्टेशन से बिहार के लिए कल से चलेंगी ये 2 स्पेशल ट्रेनें, क्या टाइमिंग?

संक्षेप:

भारतीय रेलवे दिल्ली के आनंद विहार से बिहार के सहरसा और मुज्जफरपुर जंक्शन के लिए दो स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। रेलवे का कहना है कि यात्रियों की सुविधा के लिए आनंद विहार से रविवार को ये ट्रेनें चलाई जाएंगी।

Sat, 1 Nov 2025 07:55 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

भारतीय रेलवे ने दिल्ली के आनंद विहार से बिहार के लिए दो स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। रेलवे का कहना है कि यात्रियों की सुविधा के लिए आनंद विहार से रविवार को बिहार के सहरसा और मुज्जफरपुर जंक्शन के लिए दो स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। गौर करने वाली बात है कि रेलवे की ओर से यह ऐलान छठ पर्व समाप्त होने के बाद किया गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ट्रेन नंबर 02520 की टाइमिंग

रेलवे की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, ट्रेन नंबर 02520 आनंद विहार टर्मिनल से रविवार को सुबह 5.20 बजे चलकर रात 10.15 बजे मुज्जफरपुर जंक्शन पहुंचेगी। यह ट्रेन 10:45 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 02522 की टाइमिंग

वहीं ट्रेन नंबर 02522 आनंद विहार टर्मिनल से रविवार दोपहर 12 बजे चलकर अगली शाम 5.15 बजे सहरसा जंक्शन पहुंचेगी।

किसमें कैसे कोच?

मुज्जफरपुर जाने वाली ट्रेन में सभी एसी कोच होंगे। वहीं सहरसा जाने वाली स्पेशल ट्रेन में एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच लगे होंगे।

12 हजार से ज्यादा ट्रेनें चलाने का था ऐलान

हाल ही में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा था कि रेल मंत्रालय ने छठ पूजा के बाद लौट रहे बिहार के प्रवासी कामगारों के लिए विशेष ट्रेनें चलाने का इंतजाम किया है। भारतीय रेलवे के अनुसार, इस साल रेलवे ने त्योहारी यात्रा की भीड़ के लिए 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक 61 दिनों के दौरान देश भर में 12,000 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया था।

(हिन्दुस्तान संवाददाता और एएनआई के इनपुट पर आधारित)

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh
पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों से केबी उपनाम से पहचान रखने वाले कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह लोकमत, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। मूलरूप से यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लॉ और साइंस से ग्रेजुएट केबी ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमफिल किया है। वह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।