वेटिंग का झंझट खत्म; दिल्ली रूट पर 'नो रूम' होते ही चलेगी 'क्लोन स्पेशल ट्रेन'

Apr 08, 2026 04:13 pm ISTKrishna Bihari Singh वार्ता, नई दिल्ली
share

उत्तर मध्य रेलवे ने दिल्ली मार्ग पर यात्रियों की भारी भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए ‘क्लोन स्पेशल ट्रेन’ चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन नो रूम की स्थिति में तुरंत संचालित होगी और नई दिल्ली के बजाय दादरी स्टेशन तक जाएगी।

वेटिंग का झंझट खत्म; दिल्ली रूट पर 'नो रूम' होते ही चलेगी 'क्लोन स्पेशल ट्रेन'

उत्तर मध्य रेलवे ने दिल्ली जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए श्क्लोन स्पेशलश् ट्रेन चलाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। प्रयागराज एक्सप्रेस और हमसफर जैसी ट्रेनों में सीट न मिलने पर तुरंत यह विशेष ट्रेन चलाई जाएगी ताकि यात्रियों को आसानी से कंफर्म टिकट मिल सके। यह ट्रेन नई दिल्ली के बजाय दादरी स्टेशन तक जाएगी, जिससे नोएडा और ग्रेटर नोएडा जाने वाले लोगों को ट्रैफिक से राहत मिलेगी और समय की बचत होगी। यह ट्रेन प्रयागराज से चलकर कानपुर और अलीगढ़ जैसे प्रमुख स्टेशनों पर भी रुकेगी जिससे आसपास के यात्रियों को भी काफी सुविधा होगी।

ट्रेनों में 'नो रूम' होते ही चलेगी क्लोन स्पेशल

उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) ने दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए मांग आधारित क्लोन स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह निर्णय दिल्ली रूट की ट्रेनों में भारी भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए लिया गया है। प्रयागराज एक्सप्रेस, हमसफर और रीवा एक्सप्रेस जैसी मुख्य ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट अक्सर 100-200 से ऊपर चली जाती है। इस समस्या को दूर करने के लिए रेलवे ने तय किया है कि जैसे ही इन ट्रेनों में 'नो रूम' की स्थिति बनेगी तुरंत एक क्लोन स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।

नई दिल्ली के बजाय दादरी रेलवे स्टेशन तक चलेगी

इस पहल से यात्रियों को नई ट्रेन मिलेगी जिससे कंफर्म टिकट आसानी से मिल सकेंगे और तत्काल टिकट या दलालों पर उनकी निर्भरता काफी कम हो जाएगी। इस क्लोन ट्रेन की एक प्रमुख विशेषता यह है कि इसे नई दिल्ली के बजाय दादरी रेलवे स्टेशन तक चलाया जाएगा ताकि नोएडा और ग्रेटर नोएडा जाने वाले यात्रियों को सीधा संपर्क मिल सके। इससे यात्रियों को आनंद विहार या नई दिल्ली उतरकर ट्रैफिक जाम में फंसने से भी राहत मिलेगी।

इन स्टेशनों पर रुकेगी

इस ट्रेन से यात्री दादरी तक कम समय में पहुंच सकेंगे। इससे नई दिल्ली स्टेशन पर ट्रेनों की भीड़ कम करने में भी मदद मिलेगी। यह क्लोन ट्रेन प्रयागराज एक्सप्रेस की तरह ही चलेगी। यह स्पेशल ट्रेन प्रयागराज एक्सप्रेस की तरह ही प्रयागराज से चलकर कौशांबी, फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल और अलीगढ़ जैसे बड़े स्टेशनों पर रुकते हुए दादरी तक पहुंचेगी।

जल्द जारी होगा पूरा शेड्यूल

इस व्यवस्था से प्रयागराज और आसपास के जिलों के यात्रियों को कंफर्म सीट आसानी से मिल सकेगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली रूट पर साल भर बहुत भीड़ रहती है। यात्रियों की संख्या को देखते हुए ही क्लोन स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है। इस ट्रेन के शुरू होने से दिल्ली-एनसीआर तक की आवाजाही आसान हो जाएगी। इसका समय और पूरा शेड्यूल जल्द ही बताया जाएगा।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )


संक्षिप्त विवरण

कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।