श्रीगंगानगर-मथुरा के बीच नई स्पेशल ट्रेन; किन स्टेशनों पर रुकेगी, कितना किराया?

Feb 26, 2026 08:35 pm ISTKrishna Bihari Singh वार्ता, श्रीगंगानगर
share

रेलवे ने श्रीगंगानगर और मथुरा के बीच एक स्पेशल ट्रेन शुरू की है। सूत्रों का कहना है कि इस ट्रेन को स्थाई किया जा सकता है। फिलहाल यह ट्रेन ट्रायल के तौर पर चलाई जा रही है। विस्तृत जानकारी के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट...

श्रीगंगानगर-मथुरा के बीच नई स्पेशल ट्रेन; किन स्टेशनों पर रुकेगी, कितना किराया?

इंडियन रेलवे ने श्रीगंगानगर से मथुरा-आगरा के बीच एक नई स्पेशल ट्रेन शुरू किया है। यह ट्रेन परीक्षण के तौर पर चलाई जा रही है। इसमें श्रीगंगानगर के लिए केवल 60 सीटों का कोटा रखा गया है। यदि यात्रियों की संख्या अच्छी रही तो इसे स्थायी कर दिया जाएगा। यह ट्रेन अबोहर, सिरसा और अलवर के रास्ते चलेगी जिससे इन क्षेत्रों के यात्रियों और श्रद्धालुओं को सीधा लाभ मिलेगा। श्रीगंगानगर से मथुरा पहुंचने में करीब 13 घंटे लगेंगे।

ट्रेन नंबर 12440 रूट और टाइमिंग

वहीं गाड़ी संख्या 12440 श्री गंगानगर (SGNR) से हुजूर साहिब नांदेड़ (NED) स्पेशल ट्रेन हर हफ्ते शुक्रवार को दोपहर 13:25 बजे रवाना होकर 21:40 बजे हुजूर साहिब नांदेड़ पहुंचती है। यह ट्रेन हनुमानगढ़-भटिंडा-दिल्ली रूट से होकर हुजूर साहिब नांदेड़ पहुंचती है। यह ट्रेन किन स्टेशनों पर रुकेगी और रूट क्या होगा। इस बारे में विस्तृत जानकारी नीचे तस्वीर के रूप में संलग्न है।

Train Number 12440

ट्रेन नंबर 12486 रूट और टाइमिंग

गाड़ी संख्या 12486 श्रीगंगानगर-हुजूर साहिब नांदेड़ स्पेशल हर हफ्ते मंगलवार और शनिवार को दोपहर 2.30 बजे से चलकर रात 12 बजे मथुरा पहुंचती है। यह ट्रेन अबोहर-मलोट-भटिंडा-दिल्ली मार्ग से रवाना होकर मथुरा पहुंचती है। यह ट्रेन किन स्टेशनों पर रुकेगी और इसका रूट क्या होगा। इस बारे में विस्तृत जानकारी नीचे तस्वीर के रूप में संलग्न है।

12486 Train Number

कितना किराया?

इस ट्रेन के लिए स्लीपर क्लास का किराया 475 रुपये, थर्ड एसी का किराया 1270 रुपये और सेकंड एसी का किराया 1795 रुपये है।

कितना लगेगा समय?

सूत्रों ने बताया कि ट्रेन नंबर 12486 श्रीगंगानगर से मथुरा पहुंचने में करीब 13 घंटे लगेंगे, जबकि वापसी में 17 घंटे का समय लगेगा, जिसमें करीब तीन घंटे का ठहराव भी है।

दिल्ली के व्यस्ततम कॉरिडोर से बचने की कवायद

इन मौजूदा सेवाओं के बावजूद रेलवे दिल्ली के व्यस्त कॉरिडोर से बचते हुए नए वैकल्पिक मार्ग पर परीक्षण कर रही है। इसे मार्च में परीक्षण के तौर पर चलाया जाएगा। श्रीगंगानगर और मथुरा के बीच यह रेलगाड़ी आने जाने के चार- चार फेरे लगाएगी। इसे आगरा तक चलाया जाएगा और इसे श्रीगंगानगर- ईदगाह स्पेशल ट्रेन नाम दिया गया है।

ट्रायल के तौर पर चलाई जा रही

सूत्रों का कहना है कि यह स्पेशल ट्रेन के नाम से चर्चा में है लेकिन पूरी तरह परीक्षण के तौर पर चलाई गई है। यही कारण है कि रेलवे ने सिर्फ 60 सीटों का कोटा रखा है ताकि यात्री भार का सही आकलन किया जा सके। मांग अच्छी रही तो इसे स्थाई किया जा सकता है अन्यथा बंद कर दी जाएगी।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )


संक्षिप्त विवरण

कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।

और पढ़ें