देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को मंजूरी; जींद-सोनीपत के बीच कितने स्टॉपेज, क्या शेड्यूल?
सरकार ने शुक्रवार को देश में पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलाने को औपचारिक मंजूरी दे दी। जींद और सोनीपत के बीच यह हाइड्रोजन ट्रेन दौड़ेगी। इस परियोजना पर केंद्र सरकार का खास फोकस है। खुद पीएम मोदी 17 जुलाई को इसे हरी झंडी दिखाएंगे।

रेलवे मंत्रालय ने शुक्रवार को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को औपचारिक मंजूरी दे दी। यह ट्रेन जींद और सोनीपत के बीच चलेगी। इस ट्रेन का जून में ही ट्रायल रन हो चुका है। इस परियोजना का मकसद साफ-सुथरा रेल ट्रांसपोर्ट को बढ़ाना है। यह ट्रेन जींद और सोनीपत के बीच 89 किलोमीटर की दूरी महज दो घंटे में तय कर लेगी। इसको खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 जुलाई को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद यह इस रेल खंड पर आवाजाही शुरू कर देगी।
जून में पूरा हुआ था ट्रायल रन
यह ट्रेन जींद और सोनीपत के बीच ट्रेन संख्या 74010/74009 के रूप में चलेगी। बीते जून महीने में दिल्ली और जींद के बीच इस ट्रेन का ट्रायल रन पूरा किया गया था। इस ट्रायल रन में अहम मानकों की जांच परख की गई थी।
नियमित संचालन का फैसला लेगा नॉर्दर्न रेलवे
रेलवे बोर्ड ने नॉर्दर्न रेलवे को 8 जुलाई को भेजे सर्कुलर में जींद और सोनीपत के बीच रोजाना आवाजाही का शेड्यूल जारी किया था। हालांकि, नियमित आवाजाही सेवा शुरू होने की तारीख का फैसला नॉर्दर्न रेलवे पर ही छोड़ा गया है।
17 जुलाई को श्रीगणेश
रेलवे बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह ट्रेन 17 जुलाई को एक स्पेशल उद्घाटन सेवा के तौर पर चलेगी। इसकी नियमित सेवा की डेट अभी फाइनल नहीं हुई है। नॉर्दर्न रेलवे से कहा गया है कि वह इस बारे में जल्द से जल्द डेट तय करते हुए इसकी जानकारी दे।
किन 12 स्टेशनों पर रुकेगी?
यह ट्रेन रास्ते में 12 स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन के स्टापेज में जींद सिटी, पांडु पिंडारा, ललित खेड़ा, भाम्बेवा, ईशापुर खेड़ी, बुटाना, खंडराई, गोहाना, राभड़ा, लाठ, मोहाना, हरियाणा और बरवासनी रेलवे स्टेशन शामिल हैं।
जींद से क्या शेड्यूल?
रेलवे बोर्ड की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, हाइड्रोजन ट्रेन नंबर 74010 सुबह 7.40 बजे जींद रेलवे स्टेशन से प्रस्थान करेगी और सुबह 9.40 बजे सोनीपत पहुंचेगी।
वापसी में क्या शेड्यूल?
वापसी में यह ट्रेन नंबर 74009 के रूप में सुबह 10.40 बजे सोनीपत से रवाना होगी। यह दोपहर 1.00 बजे जींद पहुंचेगी। यह रास्ते में उन्हीं 12 स्टेशनों पर रुकेगी।
दो चक्कर लगाने की कही थी बात
पूर्व में रेलवे बोर्ड की ओर से जानकारी दी गई थी कि यह ट्रेन हर रोज 356 किलोमीटर का सफर तय करेगी। यह ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच दो चक्कर लगाएगी। इसमें हर एक तरफ का सफर 89 किलोमीटर का होगा।
10 कोच से लैस, 2,600 यात्रियों के बैठने की क्षमता
इस ट्रेन में 10 कोच हैं। इसमें 682 सीटें हैं। इस तरह इसमें कुल 2,600 यात्रियों के बैठने की क्षमता है। इस ट्रेन ने ट्रायल के दौरान 120 किलोमीटर प्रति घंटा की अधिकतम स्पीड हासिल की थी। अब नियमित सेवा के दौरान अधिकतम ऑपरेशनल स्पीड 75 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।
शुरुआती 3 महीनें होंगे खास
इस ट्रेन को मंजूरी देने के साथ ही रेल मंत्रालय ने यह भी निर्देश दिया है कि ऑपरेशन के शुरुआती 3 महीनों के दौरान रास्ते में आने वाली तकनीकी समस्या को ठीक करने के लिए हाइड्रोजन ट्रेनसेट के जानकार ट्रेंड टेक्निकल स्टाफ ट्रेन में मौजूद रहेंगे। हाइड्रोजन फ्यूल सेल प्रणाली से संचालित इस ट्रेन की क्षमता 1200 किलोवाट है। इस परियोजना का मकसद स्वच्छ ऊर्जा एफिशिएंट रेल ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देना है।
लेखक के बारे में
Krishna Bihari Singhकृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )
संक्षिप्त विवरण
कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।
रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।


