Hindi Newsएनसीआर NewsInderjit Singh Yadav ed raid 6 Crore jewellery valued at 17 Crore found and seized
17 करोड़ के तो सोने-हीरे मिले, कैश का भी ढेर; दिल्ली में ED को बड़ी कामयाबी

17 करोड़ के तो सोने-हीरे मिले, कैश का भी ढेर; दिल्ली में ED को बड़ी कामयाबी

संक्षेप:

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भगोड़े गैंगस्टर इंदरजीत सिंह यादव और उसके सिंडिकेट के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। दिल्ली में 30 दिसंबर 2025 से 1 जनवरी 2026 तक चली छापेमारी में ईडी ने 6.24 करोड़ रुपये नकद और 17.4 करोड़ रुपये मूल्य के सोने-हीरे के आभूषण बरामद किए हैं।

Jan 02, 2026 06:02 pm ISTSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, गौरव चौधरी, गुरुग्राम
share Share
Follow Us on

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भगोड़े गैंगस्टर इंदरजीत सिंह यादव और उसके सिंडिकेट के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। दिल्ली में 30 दिसंबर 2025 से 1 जनवरी 2026 तक चली छापेमारी में ईडी ने 6.24 करोड़ रुपये नकद और 17.4 करोड़ रुपये मूल्य के सोने-हीरे के आभूषण बरामद किए हैं। इसके अलावा 35 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज और भारी मात्रा में डिजिटल डेटा भी जब्त किया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अमन कुमार के ठिकानों से मिला खजाना

ईडी की गुरुग्राम जोनल यूनिट ने यह छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग जांच (PMLA) के तहत दिल्ली के कई ठिकानों पर की। जांच में सामने आया कि इंदरजीत का करीबी सहयोगी अमन कुमार, जो निजी फाइनेंसरों के साथ जबरन लोन सेटलमेंट और फंड की हेराफेरी में शामिल था, अपराध की कमाई को छिपाने की कोशिश कर रहा था। दिल्ली के सर्वप्रिय विहार स्थित परिसर से ही 5.12 करोड़ रुपये नकद और 8.80 करोड़ रुपये के गहने मिले थे।

इंदरजीत सिंह यादव पर ईडी का ऐक्शन

इंदरजीत सिंह पर दर्ज हैं कई मुकदमे

इंदरजीत सिंह यादव जैम रिकॉर्ड्स एंटरटेनमेंट का मालिक और मुख्य संचालक है।हरियाणा और उत्तर प्रदेश पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या, जबरन वसूली, हथियारों के दम पर डराने-धमकाने और धोखाधड़ी जैसे गंभीर अपराधों में 15 से अधिक एफआईआर दर्ज की हैं। ईडी के अनुसार, इंदरजीत कॉर्पोरेट संस्थाओं (जैसे अपोलो ग्रीन एनर्जी लिमिटेड) और निजी फाइनेंसरों के बीच करोड़ों रुपये के विवादित लेनदेन का हथियारों के बल पर जबरन समझौता कराकर मोटा कमीशन कमाता था।

यूएई ऑपरेट कर रहा है नेटवर्क

इंदरजीत वर्तमान में फरार है और माना जा रहा है कि वह संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से अपना काला साम्राज्य चला रहा है। इससे पहले की छापेमारी में भी ईडी ने 5 लग्जरी कारें और भारी नकदी जब्त की थी। जांच एजेंसी अब इंदरजीत के परिवार के सदस्यों के नाम पर खरीदी गई चल-अचल संपत्तियों और विदेशों में भेजे गए पैसे की कड़ियों को जोड़ रही है।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha
डिजिटल और प्रिंट मीडिया में डेढ़ दशक का अनुभव। भारतीय राजनीति के साथ एशियाई और वैश्विक मामलों की समझ। अर्थशास्त्र और खेल में भी रुचि। जम्मू-कश्मीर, लखनऊ और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले आज समाज, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, न्यूज ट्रैक, नवभारत टाइम्स में सेवा दे चुके हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएशन डिप्लोमा से पहले कंप्यूटर साइंस में ग्रैजुएशन किया है। जन्म बिहार में हुआ और पले-बढ़े मेरठ में। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।