Hindi Newsएनसीआर NewsIGI Airport atc technical issue flights delayed
दिल्ली एयरपोर्ट पर ATC सिस्टम में खराबी, 100 से ज्यादा फ्लाइट लेट; यात्री अटके

दिल्ली एयरपोर्ट पर ATC सिस्टम में खराबी, 100 से ज्यादा फ्लाइट लेट; यात्री अटके

संक्षेप:

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर शुक्रवार को एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) में दिक्कत आ गई। एटीसी सिस्टम में समस्या की वजह से उड़ानों की आवाजाही में देरी हो रही है। दिल्ली में 100 से ज्यादा उड़ानों में देर हो चुकी है और हजारों यात्री परेशान हैं।

Nov 07, 2025 09:43 am ISTSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर शुक्रवार को एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) में दिक्कत आ गई। एटीसी सिस्टम में समस्या की वजह से उड़ानों की आवाजाही में देरी हो रही है। दिल्ली में 100 से ज्यादा उड़ानों में देर हो चुकी है और हजारों यात्री परेशान हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दिल्ली एयरपोर्ट की ओर से जारी एक बयान में बताया गया कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में तकनीकी दिक्कत की वजह से IGI एयरपोर्ट पर विमान संचालन में देरी हो रही है। समस्या को दूर करने के लिए टीमें सक्रियता से काम कर रही हैं। असुविधा के लिए खेद जाहिर करते हुए यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपने एयरलाइंस के साथ संपर्क में रहे।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से बताया गया कि दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ान संचालन में देरी हो रही है क्योंकि ऑटोमैटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम (AMSS) में तकनीकी समस्या आ गई है। कंट्रोलर फिलहाल फ्लाइट प्लान्स को मैन्युअली प्रोसेस कर रहे हैं, जिससे कुछ देरी हो रही है। तकनीकी टीमें सिस्टम को जल्द से जल्द बहाल करने पर काम कर रही हैं।

विमानन कंपनी इंडिगो की ओर से एक्स पर बताया गया कि एटीसी सिस्टम में तकनीकी दिक्कत की वजह से विमान संचालन में देरी हो रही है। कंपनी ने बताया कि दिल्ली के अलावा कई उत्तरी भारत के कई एयरपोर्ट पर असर हुआ है। इंडिगो ने कहा कि जमीन पर मौजूद और सवार हो चुके यात्रियों को अधिक इंतजार करना पड़ रहा है। विमानन कंपनी ने कहा कि क्रू और ग्राउंड टीम यात्रियों की मदद कर रही है।

इसी तरह एयर इंडिया ने भी अपने ग्राहकों को तकनीकी दिक्कत की जानकारी देते हुए बताया कि है कि सभी विमानन कंपनियों की फ्लाट्स में देरी हो रही है। यात्रियों को एयरपोर्ट पर और विमान में सवार होने के बाद काफी इंतजार करना पड़ रहा है। कंपनी ने यात्रियों को सलाह दी है कि घर से निकलने से पहले फ्लाइट का स्टेट्स चेक कर लें।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha
डिजिटल और प्रिंट मीडिया में डेढ़ दशक का अनुभव। भारतीय राजनीति के साथ एशियाई और वैश्विक मामलों की समझ। अर्थशास्त्र और खेल में भी रुचि। जम्मू-कश्मीर, लखनऊ और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले आज समाज, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, न्यूज ट्रैक, नवभारत टाइम्स में सेवा दे चुके हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएशन डिप्लोमा से पहले कंप्यूटर साइंस में ग्रैजुएशन किया है। जन्म बिहार में हुआ और पले-बढ़े मेरठ में। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।