Hindi Newsएनसीआर NewsIf u can do overacting delhi aap leader new style of politics
क्या आप ओवरएक्टिंग कर सकते हैं; दिल्ली में केजरीवाल की पार्टी को अब अभिनेता चाहिए!

क्या आप ओवरएक्टिंग कर सकते हैं; दिल्ली में केजरीवाल की पार्टी को अब अभिनेता चाहिए!

संक्षेप:

दिल्ली में पहली बार विपक्ष की भूमिका में आई अरविंद केजरीवाल की पार्टी के नेता अब अभिनेता बनकर भाजपा सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। इसकी अगुआई खुद दिल्ली के मुखिया बनाए गए सौरभ भारद्वाज कर रहे हैं, जो कई बड़े नेताओं के पंजाब चले जाने के बाद दिल्ली में पार्टी का सबसे प्रमुख चेहरा बन गए हैं।

Dec 22, 2025 01:14 pm ISTSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

कभी शासन का नया तरीका सिखाने का दावा करते हुए राजनीति में उतरी आम आदमी पार्टी (आप) इसमें कितना सफल हुई यह अलग बहस का मुद्दा है, लेकिन अब सत्ता से बाहर जाकर उसने जरूर एक नई शुरुआत कर दी है। दिल्ली में पहली बार विपक्ष की भूमिका में आई अरविंद केजरीवाल की पार्टी के नेता अब अभिनेता बनकर भाजपा सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। इसकी अगुआई खुद दिल्ली के मुखिया बनाए गए सौरभ भारद्वाज कर रहे हैं, जो अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन जैसे नेताओं के पंजाब चले जाने के बाद दिल्ली में पार्टी का सबसे प्रमुख चेहरा बन गए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एक्यूआई की बात हो या मुद्दा यमुना की सफाई का, पार्टी भाजपा सरकार को घेरने का कोई मुद्दा छोड़ नहीं रही है। हालांकि, आंदोलन की कोख से जन्मी पार्टी अब सोशल मीडिया के सहारे जनता का विश्वास जीतने की उम्मीद लगा रही है। सोशल मीडिया का सहारा तो अन्य पार्टियां भी ले रही हैं, लेकिन 'आप' का अंदाज सबसे अलग है। दिल्ली में विधानसभा चुनाव में विधायकी तक हारने के बाद ‘बेरोजगार नेता’ नाम से यूट्यूब चैनल शुरू करने वाले पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज, विधायक संजीव झा जैसे नेता अपने अभिनेता वाले गुणों के सहारे रेखा गुप्ता सरकार को घेरने में जुटे हैं।

इन दिनों ये नेता कई ऐसे वीडियो बना रहे हैं जिनमें व्यंग के सहारे भाजपा सरकार पर तीखे कटाक्ष किए जाते हैं। खास तौर पर इनके निशाने पर खुद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता होती हैं। पिछले दिनों जब एक इंटरव्यू के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्यूआई के साथ टेंपरेचर शब्द का इस्तेमाल किया तो 'आप' ने इसे लपक लिया और कई तरह के वीडियो बनाए। सोशल मीडिया पर सबसे अधिक वायरल हुए वीडियो में सौरभ भारद्वाज और संजीव झा मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का मजाक उड़ाते दिखे। इसमें एक कलाकार को साड़ी पहनाकर रेखा गुप्ता के रूप में पेश किया गया था। बहुत से लोगों को सोशल मीडिया पर यह तरीका पसंद आया तो कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इसकी आलोचना भी की और उन्हें जनता के बीच जाकर उनके मुद्दे उठाने की नसीहत दी।

ऐसे ही एक अन्य वीडियो को जब सौरभ भारद्वाज ने सोमवार को एक्स पर साझा किया तो एक यूजर ने उसने अभिनय का मौका मांग लिया। यूजर ने लिखा, 'सर हमको भी रोल चाहिए। ऑडिशन का फॉर्म कहां मिलेगा?' भारद्वाज ने इस प्रस्ताव के सहारे अपनी टीम में शामिल होने के लिए योग्यताएं बताईं और इसकी पहली शर्त है ओवरएक्टिंग। उन्होंने लिखा, ‘यदि आप ओवर-एक्टिंग कर सकते हैं या भयानक स्क्रिप्ट लिख सकते हैं या आपके पास कोई आइडिया है तो आपका स्वागत है। प्लीज डायरेक्ट मैसेज करें।’

ओवरएक्टिंग कर सकते हैं?
Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha
डिजिटल और प्रिंट मीडिया में डेढ़ दशक का अनुभव। भारतीय राजनीति के साथ एशियाई और वैश्विक मामलों की समझ। अर्थशास्त्र और खेल में भी रुचि। जम्मू-कश्मीर, लखनऊ और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले आज समाज, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, न्यूज ट्रैक, नवभारत टाइम्स में सेवा दे चुके हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएशन डिप्लोमा से पहले कंप्यूटर साइंस में ग्रैजुएशन किया है। जन्म बिहार में हुआ और पले-बढ़े मेरठ में। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।