Hindi Newsएनसीआर NewsIf Kejriwal doesn't apologize within 24 hours...; BJP issues warning
यदि 24 घंटे में केजरीवाल ने माफी नहीं मांगी तो...; भाजपा ने दे डाली चेतावनी

यदि 24 घंटे में केजरीवाल ने माफी नहीं मांगी तो...; भाजपा ने दे डाली चेतावनी

संक्षेप:

केजरीवाल और सौरभ भारद्वाज से 24 घंटे के अंदर माफी मांगने के लिए कहा गया है। अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो उनकी शिकायत दिल्ली पुलिस से कर दी जाएगी। आखिर ऐसा क्या हुआ है कि दिल्ली भाजपा शिकायत और माफी की बात कर रही है?

Jan 06, 2026 10:55 pm ISTRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली भाजपा की तरफ से आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चेतावनी दी गई है। केजरीवाल और सौरभ भारद्वाज से 24 घंटे के अंदर माफी मांगने के लिए कहा गया है। अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो उनकी शिकायत दिल्ली पुलिस से कर दी जाएगी। आखिर ऐसा क्या हुआ है कि दिल्ली भाजपा शिकायत और माफी की बात कर रही है?

टीचर द्वारा कुत्ते गिनने की ड्यूटी

दरअसल ये पूरा मामला 'दिल्ली में शिक्षकों द्वारा कुत्ते गिनने की ड्यूटी लगाने से जुड़े बयान' का है, जो आम आदमी पार्टी के नेताओं द्वारा दिया गया था। इसे बाद में गलत पाया गया था। पूरी बात विस्तार से समझिए, उससे पहले जानिए दिल्ली भाजपा ने क्या कहा है?

झूठे आरोप वाली पोस्ट डिलीट करें

दिल्ली भाजपा ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा- हम "आप" के राष्ट्रीय प्रमुख अरविंद केजरीवाल एवं दिल्ली प्रमुख सौरभ भारद्वाज से पुनः मांग करते हैं कि वह अपना शिक्षकों को कुत्ते गिनने की ड्यूटी पर लगाने का झूठा आरोप वापस लेकर अपना एक्स पोस्ट डिलीट करें और दिल्ली सरकार से माफी मांगें।

24 घंटे में माफी मांगो नहीं तो...

इसके बाद चेतावनी भी दी। आगे लिखा- यदि अगले 24 घंटे में अरविंद केजरीवाल अपनी 30 दिसम्बर की एक्स पोस्ट डिलीट नहीं करेंगे, तो हम दिल्ली पुलिस आयुक्त से इस मामले की दिल्ली सरकार की शिकायत पर कार्रवाई करने की मांग करेंगे।

अब विस्तार से जानिए पूरा मामला

उस समय सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर दिल्ली सरकार के आदेश की कॉपी शेयर की थी, जिसके साथ लिखा था- भाजपा की सरकार रोज अनर्गल ऑडर निकालती है, देखिए अब आवारा कुत्तों की जिम्मेदारी टीचरों पर आई है। टीचर पढ़ाएंगे या आवारा कुत्ते देखेंगे। इस ट्वीट को आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी शेयर किया था।

सीएम रेखा ने बयान को बताया था गलत

बाद में इस आदेश और जानकारी को दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने गलत बताया था। उन्होंने एक्स पर किए ट्वीट में लिखा था- आम आदमी पार्टी द्वारा फैलाई गई फेक न्यूज पर सख्त कार्रवाई करते हुए शिक्षा विभाग ने सिविल लाइन्स थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है।

शिक्षा विभाग ने भी कहा था- गलत

इस मामले में दिल्ली शिक्षा विभाग की निदेशक वेदिता रेड्डी ने मीडिया को बताया था कि ऐसा कोई निर्देश जारी नहीं किया गया है। सरकारी शिक्षकों को सिर्फ शैक्षणिक गतिविधियों में ही शामिल करने की बात कही गई थी।

ये भी पढ़ें:मीडिया ने ध्यान भटकाने के लिए गलत तरीके से पेश किया; भड़काऊ नारों पर JNUSU
ये भी पढ़ें:मोदी-शाह की कब्र खुदेगी…, छात्रों के नाम उजागर; JNU प्रशासन क्या बोला?
Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta
IIMC दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद लाइव हिन्दुस्तान में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। खबरों की दुनिया के अलावा साहित्य पढ़ना, फिल्में देखना और गाने सुनना पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।