हनी ट्रैप में फंसा एयरफोर्स का विंग कमांडर, पाकिस्तान को भेज दी रक्षा जानकारी; खुलासे के बाद मचा हड़कंप

लाइव हिन्दुस्तान, दिल्ली
Follow us on Google News
share

भारतीय वायुसेना का एक विंग कमांडर हनी ट्रैप का शिकार हुआ और देश की रक्षा से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां पाकिस्तान हैंडलर्स के साथ साझा कर दीं। इस मामले के खुलासे के बाद हड़कंप मच गया है।

IAF न्यूज
IAF का विंग कमांडर हनी ट्रैप का शिकार हो पाकिस्तान को भेज रहा था रक्षा जानकारी

दिल्ली पुलिस ने दो महीने पहले संवेदनशील रक्षा जानकारी साझा करने के आरोप में एयर फोर्स के एक विंग कमांडर को गिरफ्तार किया था। इस मामले में विंग कमांडर के खिलाफ आधिकारिक सुरक्षा अधिनियम यानी ऑफीसियल सीक्रेट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। विंग कमांडर अभी न्यायिक हिरासत में है और पुलिस को शक है कि विंग कमांडर इकलौता नहीं है, बल्कि इस तरह के कई लोग इस तरह की जासूसी में शामिल हो सकते हैं।

हनी ट्रैप का हो गया था शिकार

मिली जानकारी के अनुसार, एयरफोर्स का विंग कमांडर अपनी निजी जिंदगी के मुश्किल दौर से गुजर रहा था। इस दौरान सोशल मीडिया पर उसकी मुलाकात एक महिला से हो गई। महिला और विंग कमांडर के बीच बातचीत चलती रही और भरोसे का फायदा उठाकर महिला ने कई रक्षा जानकारियां हासिल कर ली। इस दौरान यह बात भी सामने आई है कि महिला अपने साथी विंग कमांडर के साथ रक्षा यूनिट्स में भी आती-जाती रहती थी।

मिली जानकारी के अनुसार, इस मामले में भारतीय वायुसेना ने दिल्ली पुलिस के साथ इस मामले को साझा किया और 31 मई की रात को विंग कमांडर को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद विंग कमांडर को पुलिस कस्टडी में रखा गया था और बाद में तिहाड़ जेल भेज दिया गया।

क्या हैं आरोप

विंग कमांडर पर आरोप है कि उसने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी गोपनीय जानकारी और उसके दस्तावेजों को पाकिस्तानी हैंडलर्स के साथ साझा किया है। इस मामले में अब विंग कमांडर पर ऑफीसियल सीक्रेट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। एयरफोर्स ने बताया कि विंग कमांडर की गिरफ्तारी के बाद कड़ी निगरानी में था और अब उसे संबंधित एजेंसियों को सौंप दिया गया है।

अधिकारी के मोबाइल में इंस्टॉल करवाया था ऐप

इस मामले को लेकर मिली जानकारी के अनुसार, विंग कमांडर ने महिला के माध्यम से पाकिस्तानी हैंडलर्स को कई दस्तावेज भेजे थे। अब इस मामले की जांच की जा रही है कि आखिर वो कौन से दस्तावेज थे जो पाकिस्तानी हैंडलर्स को साझा किए गए थे। इस मामले को लेकर एक और बड़ा खुलासा सामने आया है, जिसमें बताया गया कि महिला ने अधिकारी के मोबाइल फोन में एक ऐप इंस्टॉल करवाया था, जिसके माध्यम से वीडियो, फोटो के साथ-साथ कई दस्तावेज पाकिस्तानी हैंडलर्स को साझा किए गए।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsहनी ट्रैप का शिकार हुआ IAF का विंग कमांडर, पाकिस्तान को भेज दी रक्षा जानकारी