नोएडा एयरपोर्ट से आगरा तक हाइड्रोजन बसें दौड़ेंगी, यीडा ने शुरू की तैयारी

हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा
Follow us on Google News
share

जेवर स्थित नोएडा एयरपोर्ट से आगरा तक हाइड्रोजन बसें चलेंगी। यीडा ने इसे अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इससे आगरा के यात्रियों को नोएडा एयरपोर्ट पहुंचने में आसानी होगी। साथ ही पर्यावरण की रक्षा भी हो सकेगी। एनटीपीसी ने यीडा को 3 बसें उपलब्ध कराई हैं।

नोएडा एयरपोर्ट से आगरा तक हाइड्रोजन बसें दौड़ेंगी।
नोएडा एयरपोर्ट से आगरा तक हाइड्रोजन बसें दौड़ेंगी।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आगरा तक हाइड्रोजन बसें चलाने की तैयारी है। इसका मकसद पर्यावरण अनुकूल परिवहन सुविधा का नया विकल्प उपलब्ध होगा। यमुना सिटी में हाइड्रोजन बसों का ट्रायल पूरा हो चुका है।

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के अधिकारी ने बताया कि यमुना सिटी में तीन हाइड्रोजन बसों का ट्रायल शुरू किया गया था। यह ट्रायल एक जुलाई से 31 जुलाई तक चला। इसका मकसद नोएडा एयरपोर्ट तक यात्रियों को सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना था। करीब 37 दिनों तक चले ट्रायल के तहत यमुना सिटी के रूटों पर एक बस 18 दिन, दूसरी 15 और तीसरी चार दिन चली। इस दौरान तीनों बसों से करीब 1.65 लाख रुपये किराया मिला। सीटों के मुकाबले सवारी कम मिलने पर यीडा को लगभग 8.32 लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। ऐसे में नोएडा एयरपोर्ट तक यात्रा सुगम बनाने के लिए अब यीडा ने आगरा तक हाइड्रोजन बसों के संचालन की योजना को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम से पत्राचार किया गया है।

एनटीपीसी ने ये बसें उपलब्ध कराईं

नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन की ओर से तीन बसें उपलब्ध कराई गई हैं। यूपीएसआरटीसी के चालक और परिचालक इनका संचालन करते हैं। वहीं, नुकसान की भरपाई की जिम्मेदारी यीडा की है।

एक बार फिलिंग होने पर 600 किलोमीटर चलेंगी

ग्रेटर के नोएडा प्लांट में बसों के लिए हाइड्रोजन ईंधन एनटीपीसी तैयार होता है। यह हाइड्रोजन शोधित किए गए गंदे पानी से बनाया जा रहा है। खास बात यह है कि ये बसें एक बार हाइड्रोजन भरने पर करीब 600 किलोमीटर तक चल सकेंगी और इनमें से सिर्फ पानी की भाप निकलेगी। कोई प्रदूषण नहीं होगा। बसों का ईंधन भरना और रखरखाव एनटीपीसी ही संभालेगी। इन बसों में 45 सीटें हैं।

योजना को अंतिम रूप दिया जा रहा

यीडा के एसीईओ राजेश कुमार ने बताया कि नोएडा एयरपोर्ट से आगरा तक हाइड्रोजन बसों के संचालन की योजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है। ट्रायल से यात्रियों की संख्या और संभावित रूटों की मांग का आकलन करने के बाद ये निर्णय लिया गया। इससे आगरा के यात्रियों को नोएडा एयरपोर्ट पहुंचने में आसानी होगी, साथ ही पर्यावरण की रक्षा भी हो सकेगी।

Subodh Kumar Mishra

लेखक के बारे में

Subodh Kumar Mishra

सुबोध कुमार मिश्रा पिछले 19 साल से हिंदी पत्रकारिता में योगदान दे रहे हैं। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में स्टेट डेस्क पर बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। दूरदर्शन के 'डीडी न्यूज' से इंटर्नशिप करने वाले सुबोध ने पत्रकारिता की विधिवत शुरुआत 2007 में दैनिक जागरण अखबार से की। दैनिक जागरण के जम्मू एडीशन में बतौर ट्रेनी प्रवेश किया और सब एडिटर तक का पांच साल का सफर पूरा किया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर को बहुत ही करीब से देखने और समझने का मौका मिला। दैनिक जागरण से आगे के सफर में कई अखबारों में काम किया। इनमें दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित होने वाली नेशनल दुनिया, नवोदय टाइम्स (पंजाब केसरी ग्रुप), अमर उजाला और हिन्दुस्तान जैसे हिंदी अखबार शामिल हैं। अखबारों के इस लंबे सफर में खबरों को पेश करने के तरीकों से पड़ने वाले प्रभावों को काफी बारीकी से समझने का मौका मिला।

ज्यादातर नेशनल और स्टेट डेस्क पर काम करने का अवसर मिलने के कारण राजनीतिक और सामाजिक विषयों से जुड़ी खबरों में दिलचस्पी बढ़ती गई। कई लोकसभा और विधानसभा चुनावों की खबरों की पैकेजिंग टीम का हिस्सा रहने के कारण भारतीय राजनीति के गुणा-भाग को समझने का मौका मिला।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो सुबोध ने बीएससी (ऑनर्स) तक की अकादमिक शिक्षा हासिल की है। साइंस स्ट्रीम से पढ़ने के कारण उनके पास चीजों को मिथ्यों से परे वैज्ञानिक तरीके से देखने की समझ है। समाज से जुड़ी खबरों को वैज्ञानिक कसौटियों पर जांचने-परखने की क्षमता है। उन्होंने मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। इससे उन्हें खबरों के महत्व, खबरों के एथिक्स, खबरों की विश्वसनीयता और पठनीयता आदि को और करीब से सीखने और लिखने की कला में निखार आया। सुबोध का मानना है कि खबरें हमेशा प्रमाणिकता की कसौटी पर कसा होना चाहिए। सुनी सुनाई और कल्पना पर आधारित खबरें काफी घातक साबित हो सकती हैं, इसलिए खबरें तथ्यात्मक रूप से सही होनी चाहिए। खबरों के चयन में क्रॉस चेकिंग को सबसे महत्वपूर्ण कारक मानने वाले सुबोध का काम न सिर्फ पाठकों को केवल सूचना देने भर का है बल्कि उन्हें सही, सुरक्षित और ठोस जानकारी उपलब्ध कराना भी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsनोएडा एयरपोर्ट से आगरा तक हाइड्रोजन बसें दौड़ेंगी, यीडा ने शुरू की तैयारी