दिल्ली में घरेलू विवाद के बाद पति ने पत्नी को फर्श पर पटका, सिर फटने से मौत; तीन साल का है कपल का बच्चा

Sourabh Jain हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
share

वारदात के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। फिलहाल आरोपी पति फरार है और पुलिस की कई टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।

दिल्ली में घरेलू विवाद के बाद पति ने पत्नी को फर्श पर पटका, सिर फटने से मौत; तीन साल का है कपल का बच्चा

दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में बुधवार शाम एक पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान गुस्से में आगबबूला हुए पति ने अपनी ही पत्नी को जोर से फर्श पर पटक दिया। इस हमले में महिला के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिसके चलते उसकी दर्दनाक मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी पति मौके से फरार हो गया। जिसके बाद दिल्ली पुलिस फिलहाल उसकी तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान रूपक के रूप में हुई है। वह पेशे से एक वाहन चालक (ड्राइवर) है। रूपक अपनी पत्नी पूनम और तीन साल के मासूम बच्चे के साथ सोनिया विहार के टोल टैक्स इलाके में रहता था। रूपक और पूनम की शादी लगभग पांच साल पहले हुई थी और यह परिवार करीब एक साल पहले ही इस इलाके में रहने आया था।

विवाद होने पर पति ने पत्नी को फर्श पर फेंका

बुधवार की शाम घर पर किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अचानक बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि रूपक ने पूनम को उठाकर सीधा फर्श पर दे मारा। इसके बाद शाम करीब 6 बजे पुलिस को वारदात की सूचना मिली। स्थानीय पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

अस्पताल ले जाने पर महिला मृत घोषित

पुलिस ने खून से लथपथ पूनम को आनन-फानन में जेपीसी अस्पताल ले पहुंचाया। हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी और चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तुरंत क्राइम और फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया, जिन्होंने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। फिलहाल आरोपी पति रूपक फरार है। पुलिस की कई टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।

सोने व हीरे के गहने चुराने के आरोप में घरेलू सहायिका गिरफ्तार

उधर एक अन्य घटना में उत्तर-पश्चिम दिल्ली में एक घर में हुई सोने और हीरे के गहनों की चोरी के मामले में पुलिस ने वहां काम करने वाली 23 वर्षीय घरेलू सहायिका को गिरफ्तार किया है और चोरी का सारा माल बरामद कर लिया गया है।

शॉर्टकट से पैसा कमाना चाहती थी आरोपी महिला

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान कबीर नगर निवासी आरती चौहान के तौर पर हुई है। पुलिस के अनुसार, 27 अप्रैल को पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को राणा प्रताप बाग स्थित उर्मिला जैन (75) के घर से कीमती सामान की चोरी के संबंध में सूचना दी गई थी।

जैन की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की, इस दौरान घर में आने-जाने वाली घरेलू सहायिका पर संदेह हुआ। लगातार पूछताछ के बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पूछताछ के दौरान, आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने आसानी से पैसा कमाने के लिए चोरी की थी।

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।