घरेलू विवाद में गई पत्नी की जान, कैंची घोंपकर पति ने की हत्या; दिल्ली के पढ़े-लिखे परिवार में हुई वारदात

हिन्दुस्तान टीम, रजनीश पांडे, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

वारदात की खबर मिलने के बाद पुलिस टीम गुरुवार रात आनन-फानन में कोमल को लेकर डॉ. हेडगेवार अस्पताल पहुंची, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया।

घरेलू विवाद में गई पत्नी की जान, कैंची घोंपकर पति ने की हत्या; दिल्ली के पढ़े-लिखे परिवार में हुई वारदात
घरेलू विवाद में गई पत्नी की जान, कैंची घोंपकर पति ने की हत्या; दिल्ली के पढ़े-लिखे परिवार में हुई वारदात (फोटो में मृतका कोमल)

दिल्ली के शाहदरा जिले के जगतपुरी इलाके में घरेलू कलह के चलते गुरुवार रात एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कैंची से हमला कर निर्ममता से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतका के डॉक्टर बेटे की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की हैं। वारदात के वक्त बेटा तैयारी के लिए लाइब्रेरी गया था, वहीं उसकी जुड़वां बहन जॉब पर गई हुई थी।

मामले की जानकारी देते हुए शाहदरा जिले के डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि मृतका की पहचान 50 वर्षीय कोमल के रूप में हुई है। वह अपने पति कमल (उम्र-53 वर्ष) और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ जगतपुरी की गगन विहार सोसाइटी में रहती थीं। उनके परिवार में पति के अलावा दो जुड़वां बच्चे बेटा गौरव और बेटी गौरविका हैं।

पति-पत्नी दोनों पढ़ाते थे ट्यूशन

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक का आरोपी पति कमल जहां घर से ही ऑनलाइन ट्यूशन पढ़ाने का काम करता है, वहीं कोमल खुद भी बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती थीं। जबकि उनका बेटा गौरव एक MBBS डॉक्टर है, और आगे मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है, वहीं उनकी बेटी नोएडा में नौकरी करती है।

पति-पत्नी के बीच अक्सर होता रहता था झगड़ा

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। गुरुवार को गौरव लाइब्रेरी में पढ़ाई के लिए गया हुआ था और बेटी भी नौकरी से नहीं लौटी थी। इस दौरान दोनों के बीच घरेलू विवाद को लेकर तीखी बहस हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर पति कमल ने पत्नी कोमल पर कैंची से जानलेवा हमला कर दिया और उसे लहूलुहान हालत में छोड़कर वहां से भाग निकला।

बेटा घर आया तो वारदात का खुलासा हुआ

वारदात के कुछ घंटों बाद जब बेटा घर आया तो उसे बाहर ताला लगा हुआ मिला। इसके बाद उसने अपने पास रखी एक्स्ट्रा चाबी से दरवाजा खोला तो अंदर उसे उसकी मां खून से लथपथ हालत में फर्श पर पड़ी मिलीं और पिता गायब थे। इसके बाद उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी। वहीं सीसीटीवी फुटेज की जांच में आरोपी पिता घर से एक बैग के साथ निकलता दिखाई दिया।

फर्श पर खून से लथपथ मिला शव

डीसीपी ने बताया कि गुरुवार रात करीब नौ बजे जगतपुरी थाने को इस बारे में सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर पुलिस ने कोमल को खून से लथपथ हालत में फर्श पर पड़ा पाया। फिर तत्काल मौके पर क्राइम टीम को बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस टीम आनन-फानन में कोमल को लेकर डॉ. हेडगेवार अस्पताल पहुंची, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया।

बेटे के बयान पर FIR, आरोपी की तलाश तेज

इस वारदात के बाद बेटे गौरव के बयान के आधार पर जगतपुरी थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं वारदात के बाद फरार कमल को पकड़ने के लिए पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है। आरोपी की तलाश के लिए स्पेशल स्टाफ और एएटीएस समेत पुलिस की करीब आधा दर्जन अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं, जो आरोपी की धरपकड़ के लिए उसके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं।

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsपति ने कैंची घोंपकर की पत्नी की हत्या, दिल्ली के संभ्रांत परिवार में हुई वारदात