Hindi Newsएनसीआर Newshusband earnings abroad wife demanded an increase in alimony What Delhi High Court order
विदेश में रह रहे पति की कमाई देख पत्नी ने की गुजाराभत्ता बढ़ाने की मांग, HC का क्या आदेश

विदेश में रह रहे पति की कमाई देख पत्नी ने की गुजाराभत्ता बढ़ाने की मांग, HC का क्या आदेश

संक्षेप:

हाई कोर्ट महिला और उसके पति की पुनर्विचार याचिकाअें पर सुनवाई कर रहा था। यह याचिकाएं मई 2023 में एक फैमिली कोर्ट के उस आदेश के खिलाफ़ दायर की गई है, जिसमें हर महीने 50 हजार रुपये का अंतरिम गुजाराभत्ता देने का आदेश दिया गया था।

Jan 03, 2026 12:39 am ISTAditi Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली हाई कोर्ट ने एक महिला का अंतरिम गुजाराभत्ता बढ़ाते हुए कहा है कि रकम गणित का जोड़-तोड़ कर तय नहीं की जा सकती। न्यायमूर्ति अमित महाजन की पीठ ने यह भी कहा है कि सिर्फ विदेशी मुद्रा में कमाई से पत्नी को पति की विदेशी कमाई को भारतीय रुपयों में बदलकर गुजाराभत्ते का दावा करने का अधिकार नहीं मिल जाता।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उच्च न्यायालय महिला और उसके पति की पुनर्विचार याचिकाअें पर सुनवाई कर रही थी। यह याचिकाएं मई 2023 में एक फैमिली कोर्ट के उस आदेश के खिलाफ़ दायर की गई है, जिसमें हर महीने 50 हजार रुपये का अंतरिम गुजाराभत्ता देने का आदेश दिया गया था। पत्नी ने रकम बढ़ाने की मांग की है, जबकि पति ने इस आदेश को चुनौती दी है।

पीठ ने कहा कि अंतरिम गुजाराभत्ता तय करना गणितय हिसाब का काम नहीं है। पीठ ने आगे कहा कि ज्यादातर मामलों में खासकर उन मामलों में जहां पति-पत्नी में से कोई एक विदेश में काम करता है। वहां पुष्ट कमाई का पता करना आसान नहीं होता। ऐसे मामलों में कुछ हद तक अंदाजा और जानकारी के आधार पर गुजाराभत्ता तय किया जा सकता है। पीठ ने कहा कि अदालत का काम पक्षकारों के यहां घूम-फिर कर जांच करना नहीं है। वह दस्तावेज के आधार पर ही कोई निर्णय दे सकाती है।

पीठ ने कहा कि इस मामले में अमेजन कंपनी में अमेरिका में एक सॉफ़्टवेयर इंजीनियर के तौर पर नौकरी कर रहा है। वहीं वह रह भी रहा है। पत्नी का दावा है कि वह हर साल लगभग एक करोड़ 76 लाख रुपये कमा रहा है। पत्नी उसकी कमाई के हिसाब से गुजाराभत्ता मांग रही है। जबकि पति अमेरिका में रहता है। वहां की कमाई ज्यादा है तो खर्च भी कई गुना ज्यादा है। ऐसे में उसकी कमाई के हिसाब से पत्नी को अधिक गुजाराभत्ता नहीं दिया जा सकता, क्योंकि इस कमाई में वह अमेरिका जैसे महंगे देश में रह रहा है। हालांकि पीठ ने महिला का गुजाराभत्ता बहरहाल बढ़ाकर एक लाख रुपये प्रति महीना कर दिया है।

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma
अदिति शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया में 8 साल का अनुभव है। साल 2016 में प्रोडक्शन हाउस से करियर की शुरुआत करने के बाद इन्होंने फर्स्टपोस्ट हिन्दी, न्यूज नेशन और टीवी9 जैसे संस्थानों में सेवा दी और वर्ष 2023 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ीं। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के वृंदावन की रहने वाली अदिति ने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएशन किया है। इससे पहले यह बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन में ग्रेजुएशन कर चुकी हैं। इन्हें भारतीय राजनीति और अपराध से जुड़ी खबरों में खास दिलचस्पी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।