बच्चे को दवा खिलाने को लेकर झगड़ा और पति को पीट-पीटकर मार डाला; दिल्ली में खौफनाक कांड

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

पति से झगड़ा होने के बाद पत्नी घर से बाहर चली गई। कुछ देर बाद अपने माके वालों के साथ लौटी। उन सभी ने पति को पीटना शुरू कर दिया। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

बच्चे को दवा खिलाने को लेकर झगड़ा और पति को पीट-पीटकर मार डाला; दिल्ली में खौफनाक कांड
पति को पीट-पीटकर मार डाला

दिल्ली में पति-पत्नी के बीच हुई लड़ाई ने इतना भयावह रूप ले लिया कि 31 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत हो गई। घटना शनिवार सुबह की है जब पति-पत्नी के बीच बच्चे को दवा खिलाने को लेकर बहस हो गई। इसके बाद पत्नी घर से बाहर निकल गई। वापस आई तो उसके साथ उसके मायके वाले थे। आरोप है कि इसके बाद उन लोगों ने पति विनय गुप्ता को बुरी तरह पीटा और उसकी हत्या कर दी। विनय के परिवारवालों का आरोप है कि हत्या की योजना पहले ही बनाई गई थी क्योंकि जब उसके परिवारवालों ने विनय को पीटना शुरू किया तो पत्नी ने सारे सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए थे। घटना दिल्ली के निहाल विहार स्थित घर की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विनय और पत्नी रेखा के बीच बच्चे को दवा देने को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद रेखा ने अपने परिवारवालों से बात की और घर से बाहर चली गई। कुछ देर बाद वह अपने दो भाई, भाभी, पिता, चाचा और अन्य कुछ रिश्तेदारों के साथ वापस आई। इसके बाद इन लोगों ने विनय को पीटना शुरू कर दिया। विनय की मां भी उनके साथ उसी घर में रहती थी। उन्होंने बताया कि रेखा के परिवारवाले आए तो वह उनके लिए नाश्ते पानी इंतजाम करने बाहर चली गई थीं। वह जब वापस आईं तो देखा कि वे लोग विनय पर हमला कर चुके थे। उन्होंने उन्हें रुकने के लिए कहा, मदद के लिए आवाज भी लगाई लेकिन रेखा के परिवारवाले नहीं रुके।

गला दबाया, सीने पर लात मारी

आरोप है कि उन लोगों ने विनय का गला दबाया और उसके सीने पर लात भी मारी। इस दौरान रेखा ने सभी सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए थे। बाद में विनय को अस्पताल लेकर जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विनय नोएडा की सॉफ्टवेयर कंपनी अडोब में काम करता था और उसकी सालाना कमाई 60 लाख रुपए थी।

रेखा से उसकी शादी साढ़े तीन साल पहले हुई थी और उनके ट्विंस बच्चे थे। विनय रेखा के साथ घर के फर्स्ट फ्लोर पर रहता था जबकि उसके माता-पिता नीचे रहते थे। दावा किया जा रहा है कि विनय और रेखा के बीच छोटे-मोटे विवाद होते थे और उस पर ही रेखा के भाइयों ने विनय को मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने इस मामले में फिलहाल रेखा, उसके दो भाइयों और भाभी को गिरफ्तार कर लिया है।

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsबच्चे को दवा खिलाने पर झगड़ा और पति को पीट-पीटकर मार डाला; दिल्ली में बड़ा कांड