दिल्ली एयरपोर्ट पर बॉक्स में 'कंकाल' मिलने से हड़कंप; जांच में क्या आया सामने

Jan 23, 2026 10:21 pm ISTAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, भाषा
share Share
Follow Us on

राष्ट्रीय राजधानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट के टर्मिनल-तीन पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब प्रस्थान क्षेत्र में एक लावारिस बॉक्स में मानव कंकाल जैसी दिखने वाली वस्तु पाई गई।

दिल्ली एयरपोर्ट पर बॉक्स में 'कंकाल' मिलने से हड़कंप; जांच में क्या आया सामने

राष्ट्रीय राजधानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट के टर्मिनल-तीन पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब प्रस्थान क्षेत्र में एक लावारिस बॉक्स में मानव कंकाल जैसी दिखने वाली वस्तु पाई गई। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं और इलाके में सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, ‘दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड’ (डायल) की सुरक्षा टीम ने आईजीआई हवाई अड्डा थाने को प्रस्थान क्षेत्र में एक एयरलाइन कार्यालय के पास पड़े संदिग्ध बॉक्स की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे तथा बॉक्स को जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया।

इस संबंध में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि सूचना मिलने पर आईजीआई हवाई अड्डा थाने के प्रभारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किया गया। अधिकारी ने कहा, बॉक्स की जांच की गई।

जांच के दौरान पाया गया कि उसमें रखा कंकाल असली नहीं था, बल्कि आम तौर पर नर्सिंग और चिकित्सा शिक्षा में इस्तेमाल किया जाने वाला एक मॉडल था। पुलिस के अनुसार, बॉक्स पर चस्पा एक कंपनी के लेबल पर पता अंकित था। इसके आधार पर पुलिस ने संबंधित कंपनी से संपर्क किया, जिसने पुष्टि की कि बॉक्स में रखा सामान शैक्षणिक उद्देश्य से बनाया गया मॉडल है।

अधिकारियों ने कहा कि जांच में सामने आया कि एक यात्री को उक्त बॉक्स को उड़ान में ले जाने की अनुमति नहीं मिली थी, जिसके बाद उसने उसे एयरलाइन स्टाफ के पास छोड़ दिया था। उन्होंने कहा कि बाद में यह बॉक्स हाउसकीपिंग स्टाफ की नजर में आया, जिन्होंने डायल की सुरक्षा टीम को इसकी सूचना दी और इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने स्थानीय पुलिस को जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, बॉक्स में कोई भी संदिग्ध या आपत्तिजनक सामग्री नहीं पाई गई और पूरी स्थिति को तय सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत संभाला गया। लेकिन संदेह दूर करने के लिए संबंधित वस्तु को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें