खड़ी इमारत में बना रहे थे बेसमेंट; कैसे गिरी सत्य निकेतन में पांच मंजिला हॉस्टल की बिल्डिंग

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

पांच मंजिला इमारत 80 गज में बनी हुई। हर फ्लोर पर पांच कमरे थे। बताया जा रहा है कि इसमें बेसमेंट बनाने का काम चल रहा था जिसकी वजह से नींव कमजोर हो गई। 

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला हॉस्टल की इमारत गिरने की खबर से हर कोई परेशान है। कई छात्र इस हादसे की चपेट में आ गए हैं। उन्हें मलबे से सुरक्षित बाहर निकालने के लिए दिल्ली पुलिस केसाथ एनडीआरएफ की टीमें भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है।। जानकारी के मुताबिक बिल्डिंग के बेसमेंट में काम चल रहा था जिसके चलते इसकी नींव कमजोर हो गई और इमारत गिर गई। ये बिल्डिंग 80 गज की थी जिसमें हर फ्लोर पर पांच कमरे थे। रविवार होने के चलते ज्यादातर छात्र बाहर थे या फिर खाना खाने गए हुए थे। बताया जा रहा है कि बेसमेंट का काम हो रहा था, जिसके चलते नींव कमजोर हो गई थी। नींव कमजोर होने के चलते इमारत गिरी है।

एनडीएमसी के वाइस-चेयरपर्सन कुलजीत सिंह चहल ने कहा, इस घटना में बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। ऐसा लगता है कि मौजूदा इमारत में बेसमेंट बनाने का काम चल रहा था। यह बहुत दुखद घटना है। मैंने स्थानीय विधायक अनिल शर्मा से बात की, जो अभी मौके पर मौजूद हैं। MCD की पूरी टीम बचाव कार्य में लगी हुई है। दिल्ली सरकार और MCD हर जरूरी मदद दे रहे हैं। हम ईश्वर से अंदर फंसे सभी लोगों की सलामती की प्रार्थना करते हैं और सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि जो भी इसके लिए ज़िम्मेदार पाए जाएं, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

चश्मदीदों ने क्या बताया?

चश्मदीदों का कहना है कि दो बिल्डिंह ढही है उसका नाम हॉस्टल डेज है। ये बॉयज हॉस्टल था। इसके साथ ही एक और इमारत थी जिसमें पीजी चल रहा था। वो भी गिर गई है।स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्होंने तुरंत बचाव कार्य में मदद शुरू कर दी और मलबे में दबे लोगों की तलाश के लिए हाथों और उपलब्ध उपकरणों की मदद से मलबा हटाया।

डीएफएस के अनुसार, दमकलकर्मियों ने मलबे से कुछ लोगों को बाहर निकाला और उपचार के लिए नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया। हालांकि, मलबे में फंसे, बचाए गए या घायल लोगों की संख्या के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने आशंका जताई कि मलबे में 15 से अधिक लोग फंसे हो सकते हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मलबे के नीचे एक व्यक्ति का पैर फंसा दिखाई दिया। दमकलकर्मी उस व्यक्ति को बाहर निकालने के लिए मलबा हटा रहे हैं।फिलहाल, दिल्ली पुलिस की ओर से घटना या इमारत ढहने के कारणों के संबंध में कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

अग्निशमन विभाग यह पता लगाने के लिए भी अभियान चला रहा है कि कहीं कोई अन्य व्यक्ति मलबे के अंदर तो नहीं फंसा है।

भाषा से इनपुट

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsखड़ी इमारत में बना रहे थे बेसमेंट; कैसे गिरी सत्य निकेतन में हॉस्टल की बिल्डिंग