दिल्ली एयरपोर्ट पर कैसे हुई स्पाइसजेट और अकासा एयरलाइन के विमान में टक्कर, DGCA ने शुरू की जांच
दिल्ली एयरपोर्ट पर गुरुवार दोपहर को अकासा एयर और स्पाइसजेट के विमानों के पंखों के टकराने से दोनों विमानों को नुकसान पहुंचा। उड्डयन क्षेत्र के नियामक डीजीसीए ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

दिल्ली एयरपोर्ट पर गुरुवार दोपहर को अकासा एयर और स्पाइसजेट के विमानों के पंखों के टकराने से दोनों विमानों को नुकसान पहुंचा। उड्डयन क्षेत्र के नियामक डीजीसीए ने घटना की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद दोनों बोइंग 737 विमानों को हवाई अड्डे पर ही रोक दिया गया है। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कहा कि जांच पूरी होने तक एक एयर ट्रैफिक कंट्रोलक और स्पाइसजेट के पायलटों को ड्यूटी से हटा दिया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि यह घटना दोपहर करीब 2.15 बजे हवाई अड्डे के टर्मिनल एक पर हुई जब आकाश एयर का विमान टैक्सीवे पर उड़ान भरने के लिए निकलने वाला था और स्पाइसजेट का विमान पार्किंग स्टैंड की तरफ जा रहा था।
उन्होंने बताया कि अकासा एयर का विमान दिल्ली से हैदराबाद के लिए उड़ान क्यूपी-1406 संचालित करने वाला था, जबकि स्पाइसजेट का विमान लेह से आया था। डीजीसीए ने कहा कि स्पाइसजेट का विमान पार्किंग बे में जा रहा था। इसी दौरान अकासा एयर के विमान के एक हिस्से से टकरा गया। टक्कर के कारण स्पाइसजेट विमान के दाहिने हिस्से और अकाश एयर के विमान के एक हिस्से को नुकसान पहुंचा है। डीजीसीए ने कहा कि वह मामले की जांच कर रहा है।
स्पाइसजेट के पायलट पर ऐक्शन
डीजीसीए ने कहा कि संबंधित वायु यातायात नियंत्रक और घटना में शामिल स्पाइसजेट के संबंधित पायलटों को जांच लंबित रहने तक ड्यूटी से हटा दिया गया है। अकासा एयर ने कहा कि दिल्ली से हैदराबाद जाने वाली उसकी उड़ान क्यूपी-1406 को बे (जहां विमान खड़ा रहता है) पर लौटना पड़ा। एयरलाइन ने बयान में कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अकासा एयर का विमान खड़ा था जब दूसरे एयरलाइन के विमान का एक हिस्सा उससे टकरा गया।
हादसे में शामिल विमान बोइंग 737 मैक्स 8 था। एयरलाइन ने बताया कि सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित रूप से विमान से उतर गए। एयरलाइन ने कहा, निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार, संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
स्पाइसजेट ने एक बयान में कहा कि दिल्ली हवाई अड्डे पर उसका बोइंग 737-700 विमान एक दुर्घटना का शिकार हो गया, जिसके परिणामस्वरूप उसके दाहिने पंख और एक अन्य एयरलाइन के विमान के बाएं हिस्से को नुकसान पहुंचा। प्रारंभिक जानकारी का हवाला देते हुए अधिकारियों ने बताया कि टैक्सीवे पर दोनों विमानों के पंख आपस में टकरा गए। दोनों विमानों में सवार यात्रियों की संख्या के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है।
लेखक के बारे में
Aditi Sharmaअदिति शर्मा
अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।
विस्तृत बायो
डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।
अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।
उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।
तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।
और पढ़ें

