फ्रीहोल्ड होते ही बढ़ा निर्माण, पुनर्वास के लिए बसाई गई सत्य निकेतन कॉलोनी कैसे बनी PG का हब

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

रविवार को सत्य निकेतन में एक पांच मंजिला इमारत गिर गई जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई। इस बिल्डिंग का इस्तेमाल पीजी के तौर पर किया जा रहा था। 

फ्रीहोल्ड होते ही बढ़ा निर्माण, पुनर्वास के लिए बसाई गई सत्य निकेतन कॉलोनी कैसे बनी PG का हब
New Delhi, India - September 7, 2026: Members of NSUI are seen taking part in a candlelight march to protest the deaths of students in the Satya Niketan building collapse, in New Delhi, India, on Monday, September 7, 2026. (Photo by Sanchit Khanna/Hindustan Times)

राजन शर्मा

दिल्ली में झुग्गीवासियों के पुनर्वास के लिए बसाई गई सत्य निकेतन कॉलोनी आज छात्रों के लिए पीजी के बड़े बाजार में बदल चुकी है। करीब 56 साल पहले विकसित हुए इस इलाके में अब रिहायशी मकानों की जगह बड़े पैमाने पर पेइंग गेस्ट (पीजी), हॉस्टल, कोचिंग और अन्य व्यावसायिक गतिविधियां चल रही हैं। स्थानीय लोगों का दावा है कि इलाके के करीब 60 फीसदी मकान लीज पर दिए जा चुके हैं, जहां बिना समुचित पंजीकरण और सुरक्षा मानकों के पीजी चलाए जा रहे हैं।

साऊथ कैंपस आने के बाद बदल गई कॉलोनी

साल 1965 से 1970 के बीच झुग्गीवासियों के पुनर्वास के लिए सत्य निकेतन इलाके को विकसित किया गया था। लोगों को झुग्गियों के बदले करीब 60 से 65 वर्गमीटर तक के प्लॉट आवंटित किए गए। शुरुआत में यह पूरी तरह रिहायशी कॉलोनी थी, लेकिन साल 1970 के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस की शुरुआत के साथ ही इलाके का स्वरूप धीरे-धीरे बदलने लगा।

छात्रों की बढ़ती संख्या ने बढ़ाई पीजी की मांग

साउथ कैंपस और आसपास के कॉलेजों में पढ़ने वाले हजारों छात्रों को रहने के लिए जगह की जरूरत थी। इसका फायदा स्थानीय संपत्ति मालिकों और कारोबारियों ने उठाया। धीरे-धीरे मकानों के कमरे छात्रों को किराये पर दिए जाने लगे और बाद में पूरा इलाका पीजी कारोबार के रूप में विकसित हो गया। आज साउथ कैंपस के नजदीक होने के कारण सत्य निकेतन छात्रों के लिए सबसे प्रमुख पीजी हब में शामिल हो चुका है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, इलाके में जितने मकान हैं, उनमें से करीब 40 प्रतिशत में ही मूल मकान मालिक या उनके परिवार रहते हैं। बाकी करीब 60 प्रतिशत मकान लीज पर देकर उनमें पीजी, हॉस्टल और अन्य व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

फ्रीहोल्ड होते ही बढ़ा निर्माण का दबाव

इलाके के स्वरूप में बड़ा बदलाव वर्ष 2011 के बाद आया, जब संपत्तियों को फ्रीहोल्ड किया गया। इसके बाद यहां तेजी से निर्माण शुरू हुआ और व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ती चली गईं। नियमों के अनुसार भूतल के साथ सीमित मंजिलों तक निर्माण की अनुमति होने के बावजूद कई इमारतों में चार से पांच मंजिल तक निर्माण कर दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके की अधिकांश इमारतें चार से पांच दशक पुरानी हैं। कई इमारतों की स्थिति अच्छी नहीं है, लेकिन इसके बावजूद अतिरिक्त मंजिलें और कमरे बनाकर अधिक से अधिक छात्रों को रखने का कारोबार चल रहा है। छोटे प्लॉटों पर कई कमरों और बेड की व्यवस्था कर किराया वसूला जा रहा है।

बिना पंजीकरण चल रहे कई पीजी

आरोप है कि कई कंपनियां और कारोबारी मकानों को लीज पर लेकर पीजी चला रहे हैं, लेकिन उनके पास जरूरी पंजीकरण और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएं नहीं हैं। छात्रों से हर महीने मोटी रकम वसूली जाती है। रेंट एग्रीमेंट में कई तरह की शर्तें शामिल कर संचालक सुरक्षा और अन्य जिम्मेदारियों से बचने की कोशिश करते हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बड़ी संख्या में पीजी संचालकों ने सुरक्षा मानकों को नजरअंदाज किया हुआ है। इमारतों में रहने वाले छात्रों की संख्या लगातार बढ़ने के बावजूद आग से बचाव और आपातकालीन निकासी जैसी व्यवस्थाओं पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया।

फायर एनओसी पर भी उठे सवाल

नियमों के अनुसार बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन जरूरी होता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में कई पीजी बिना जरूरी फायर एनओसी और पर्याप्त अग्नि सुरक्षा इंतजामों के संचालित हो रहे हैं।

लोगों का कहना है कि संबंधित विभागों की निगरानी कमजोर रहने के कारण वर्षों से अवैध निर्माण और नियमों के विपरीत व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ती रहीं। हालिया इमारत हादसे के बाद अब इलाके में पुराने और अतिरिक्त निर्माण वाली इमारतों के साथ-साथ पीजी कारोबार की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsफ्रीहोल्ड होते ही बढ़ा निर्माण, सत्य निकेतन कॉलोनी कैसे बनी PG का हब