दिल्ली की हवा बन रही आपदा, हेल्थ एक्सप्ट ने दी चेतावनी; कहा- फेफड़े नहीं, किडनी पर भी डाल रही असर

Nov 09, 2025 03:21 pm ISTAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

दिल्ली-एनसीआर में तापमान में आई गिरावट के साथ प्रदूषण का स्तर भी बढ़ता जा रहा है। इस बीच मेदांता - द मेडिसिटी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉक्टर नरेश त्रेहन ने बढ़ते प्रदूषण को स्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा और आपदा बताया है।

दिल्ली की हवा बन रही आपदा, हेल्थ एक्सप्ट ने दी चेतावनी; कहा- फेफड़े नहीं, किडनी पर भी डाल रही असर

दिल्ली एनसीआर में तापमान में आई गिरावट के साथ प्रदूषण का स्तर भी बढ़ता जा रहा है। एक्यूआई एक बार फिर खतरनाक श्रेणी में पहुंच गया है जिससे लोगों के परेशानी बढ़ती जा रही है। इस बीच मेदांता - द मेडिसिटी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉक्टर नरेश त्रेहन ने बढ़ते प्रदूषण को स्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा और आपदा बताया है। उनका कहना है कि प्रदूषण के कारण अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ गई है, और यह स्थिति मानवीय जीवन के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

उन्होंने कहा, स्वास्थ्य की नजरिए से यह एक बड़ा खतरा है। इसके कारण कई लोगों को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। यह मानवता के लिए एक तरह से आपदा है। जन स्वास्थ्य इस समय बहुत जोखिम में है। फेफड़ों की समस्याएं, अस्थमा और स्ट्रोक के मामले बढ़ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने प्रदूषण को लेकर चल रहे ब्लेम गेम पर भी आवाज उठाई। उन्होंने कहा, प्रदूषण के खिलाफ गंभीर कदम उठाए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि क्लाउड सीडिंग तभी कारगर होगी जब आर्द्रता का स्तर 60 प्रतिशत या उससे ज़्यादा हो।

उन्होंने कहा, आरोप-प्रत्यारोप बंद होना चाहिए और गंभीर कदम उठाए जाने चाहिए। क्लाउड सीडिंग तभी सफल होगी जब वातावरण में आर्द्रता 60 प्रतिशत या उससे ज़्यादा हो। लेकिन हम पराली जलाना क्यों नहीं रोक सकते? सरकार कह रही है कि हम युद्ध कर सकते हैं, लेकिन इसे नियंत्रित नहीं कर सकते। यह बहुत परेशान करने वाला है। यह सभी को प्रभावित कर रहा है, तो किसी एक को दोष क्यों दें?

उन्होंने आगे बताया कि कैसे जहरीला वायु प्रदूषण न केवल फेफड़ों, बल्कि अन्य अंगों को भी प्रभावित कर रहा है। उन्होंने कहा, इस समय यह केवल फेफड़ों को ही प्रभावित नहीं कर रहा है, क्योंकि ये कण हर जगह फैल जाते हैं। ये खून में मिल जाते हैं और आपकी किडनी और लीवर तक पहुंच जाते हैं।

डॉक्टर त्रेहन ने आगे कहा, ये बच्चों के न्यूरोलॉजिकल डेवलपमेंट पर असर डालते हैं और उन लोगों के लिए भी खतरनाक है जिन्हें पहले से किडनी और लीवर से जुड़ी कोई परेशानी है।

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें