अरविंद केजरीवाल पर उलटा चढ़ गया 'जहर', यमुना पर कही दो बातों से डूबी लुटिया

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

  • दिल्ली विधानसभा चुनाव में यमुना का मुद्दा खूब जोर शोर से उठाया गया। भाजपा ने जहां केजरीवाल को यमुना की सफाई का वादा याद दिलाया तो वहीं केजरीवाल ने हरियाणा सरकार पर युमना में जहर मिलाने का आरोप लगा दिया। लेकिन दोनों ही मामलों केजरीवाल खुद फंसते नजर आए।

अरविंद केजरीवाल पर उलटा चढ़ गया 'जहर', यमुना पर कही दो बातों से डूबी लुटिया

Delhi Elections Result Live: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे लगभग साफ हैं। दिल्ली की सत्ता से आम आदमी पार्टी की विदाई तय हो चुकी है। बीजेपी 26 साल का सूखा खत्म कर दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है। भाजपा फिलहाल 47 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं जबकि आम आदमी पार्टी 23 सीटों पर आगे चल रही है। आम आदमी पार्टी के बड़े नेता, अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया तक अपनी सीट नहीं बचा पाए। इसकी वजह अरविंद केजरीवाल के उन दो बयान को बताया जा रहा है जिसे लेकर दिल्ली विधानसभा चुनाव में खूब घमासान हु

जहर के मुद्दें पर कैसे फंसे केजरीवाल?

दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच जब आतिशी ने दिल्ली के पानी में अमोनिया स्तर बढ़ने का दावा किया तो केजरीवाल ने इस पूरे मामले को जहर से जोड़ दिया। उन्होंने हरियाणा सरकार पर आरोप लगा दिया कि दिल्ली की जनता को मारने की साजिश रचते हुए हरियाणा सरकार यमुना के रास्ते दिल्ली आने वाले पानी में जहर मिला रही है। अरविंद केजरीवाल ने ना सिर्फ प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये दावा किया बल्कि वह खुद जनसभा में जाकर लोगों से डायरेक्ट यह बात कहने लगे। ऐसे में बीजेपी में भी हलचल मच गई और हरियाणा के सीएम को खुद मामले की सफाई देने के लिए सामने आना पड़ा। हालांकि अरविंद केजरीवाल खुद अपने मामले में उस वक्त फंस गए जब चुनावों आयोग ने उनके दावों पर सबूत मांग लिया। चुनाव आयोग ने पूछा कि केजरीवाल किन सबूतों के आधार पर यमुना में जहर मिलाने और दिल्ली में नरसंहार का दावा कर रहे हैं। केजरीवाल ने इसका जवाब देते हुए कहा था कि पानी में अमोनिया का स्तर इतना ज्यादा बढ़ गया है कि दिल्ली के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट भी इसे ठीक नहीं कर पा रहे। ऐसे में पानी जहरीला हो गया है जिससे लोगों को बीमारी हो सकती है।

उधर बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल को इस मुद्दे पर यह कहते हुए घेरा कि वह खुद 10 सालों में युमना की सफाई नहीं कर पाए और अब इसका ठीकरा बीजेपी पर फोड़ रहे हैं। इस दौरान भाजपा ने केजरीवाल के कटआउट को यमुना में डुबोकर खूब निशाना साधा था।

2020 वाला वादा नहीं हुआ पुरा, खुद कर लिया था स्वीकार

अरविंद केजरीवाल ने साल 2020 के विधानसभा चुनावों में खुद जनता से कहा था कि अगर मैं इस बार युमना की सफाई नहीं करवा पाया तो मुझे अगले चुनाव में वोट मत देना। इस बार भाजपा ने उनके इस बयान को भी खूब उठाया और उन्हें जमकर घेरने की कोशिश। इसके अलावा अरविंद केजरीवाल खुद कई मौकों पर यह स्वीकार करते नजर आए कि वह साल 2020 में किए गए अपने तीन वादे नहीं पूरे कर सके। इससे जनता का भरोसा अरविंद केजरीवाल पर उठता नजर आया जिसका असर सीधा चुनाव परिणामों में देखने को मिला।

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsअरविंद केजरीवाल पर उलटा चढ़ गया 'जहर', यमुना पर कही दो बातों से डूबी लुटिया