दिल्ली में कुत्तों का आतंक! द्वारका में बुजुर्ग को मार डाला

Jan 10, 2026 12:17 pm ISTMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां साउथ-वेस्ट दिल्ली के द्वारका सेक्टर19 में बुजुर्ग को कुत्तों ने हमला कर दिया। इस हमले में बुजुर्ग बुरी तरह घायल हो गए और उनकी मौत हो गई।

दिल्ली में कुत्तों का आतंक! द्वारका में बुजुर्ग को मार डाला

दिल्ली में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां साउथ-वेस्ट दिल्ली के द्वारका सेक्टर-19 में बुजुर्ग को कुत्तों ने हमला कर दिया। इस हमले में बुजुर्ग बुरी तरह घायल हो गए और उनकी मौत हो गई।

इस मामले की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि यह हमला मंगलवार रात को द्वारका के सेक्टर 19 में सेंट मैरी स्कूल के पास हुआ, जब राजू नाम के मृतक का सामना आवारा कुत्तों के झुंड से हुआ जो उस पर भौंक रहे थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि राजू खुद को बचाने के लिए पास के एक पार्क की ओर भागा, लेकिन कुत्ते उसका पीछा करते हुए उस पर हमला कर दिया। हमले में वह बुरी तरह घायल हो गया। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उसके कपड़े लगभग पूरी तरह फटे हुए थे। उन्होंने बताया कि बुधवार (7 जनवरी) और गुरुवार (8 जनवरी) की दरमियानी रात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि राजू उत्तर प्रदेश के सीतापुर का रहने वाला था।

पुलिस के मुताबिक, राजू घर में लगातार होने वाले झगड़ों के बाद घर छोड़कर एक साल से ज़्यादा समय से सड़कों और फुटपाथों पर रह रहा था। उसके परिवार में उसकी पत्नी और तीन बच्चे हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसकी पत्नी परिवार का पेट पालने के लिए सेक्टर 11 की एक सोसाइटी में घरेलू काम करती है। अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित के पास कोई पर्सनल डॉक्यूमेंट नहीं थे, इसलिए शुरू में उसकी पहचान नहीं हो पाई। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया, जो गुरुवार सुबह सीतापुर से अंतिम संस्कार करने के लिए निकले।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें