चलो दिखाते हैं बकरा कैसे हलाल होता है; UP में बकरीद पर 17 साल के सूर्या को मार डाला, तनाव
गाजियाबाद में बकरीद पर एक हिंदू नाबालिग लड़के पर हमले के बाद तनाव फैल गया। सूर्या नाम के पीड़ित की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया।

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक बेहद चौंकाने वाली और खौफनाक घटना सामने आई है। गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में बकरीद पर एक नाबालिग लड़के की चाकू से गोद दिया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई। बताया जा रहा है हमलावर ने उसे यह कहते हुए घर में खींचने की कोशिश की कि चलो बकरा हलाल होते हुए दिखाता हूं। लेकिन इस दौरान हुई बहस के बाद चाकू से गोद डाला। आरोपी और पीड़ित के अलग-अलग धर्म से होने की वजह से इलाके में सांप्रदायिक तनाव उत्पन्न हो गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।
मामला खोड़ा थाना क्षेत्र के नवनीत विहार का है। घटना के समय मृतक के साथ रहे दोस्तों का दावा है कि दूसरे समुदाय के कुछ लड़कों ने घटना को अंजाम दिया है। कथित तौर पर आरोपी ने चाकू से गोदने से पहले बकरा हलाल होते हुए दिखाने की बात कही थी। हमले में घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद हिंदू संगठनों के लोग थाने पहुंचे और सख्त कार्रवाई की मांग। आरोपी अभी फरार हैं।
'आओ दिखाते हैं कैसे हलाल होता है बकरा', फिर मारने लगा चाकू
खोड़ा के नवनीत विहार में रहने वाले 17 वर्षीय सूर्या चौहान 11वीं कक्षा में पढ़ता था। पास में ही रहने वाले दोस्त विक्की और आयुष के साथ सूर्या गुरुवार को घर के आसपास घूम रहा था। विक्की ने बताया कि पास में ही रहने वाले दूसरे धर्म के युवक ने फोन किया और बकरीद पर अपने यहां बुलाया था। सूर्या, विक्की व आयुष आरोपी के घर के बाहर पहुंचे। विक्की के मुताबिक आरोपी बाहर आया और बोला कि कभी बकरा हलाल होते हुए देखा है। आओ तुम्हें दिखाते हैं। इस पर सूर्या ने इनकार कर दिया और वापस जाने लगा, जिसको लेकर आरोपी गाली-गलौज करने लगा। आयुष ने बताया कि गाली देने के विरोध पर आरोपी ने सूर्या के पेट पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। छह से सात बार चाकू मारे और फरार हो गया।
अस्पताल में सूर्या की मौत, आरोपी फरार
आयुष और विक्की परिजनों को सूचना दे सूर्या को पास के अस्पताल ले गए, जहां से परिजन घायल को नोएडा के फोर्टिस अस्पताल ले गए। यहां शुक्रवार दोपहर सूर्या की मौत हो गई। पुलिस ने सूर्या के भाई यश की शिकायत पर चार नामजद समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल सभी मुख्य आरोपी फरार हैं। सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले को हत्या में तरमीम किया जा रहा है। हमलावर भी नाबालिग बताया जा रहा है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार मामले का खुलासा किया जाएगा।
क्षेत्र में तनाव
मामला दो धर्मों से जुड़ा होने और बकरीद के दिन दूसरे धर्म के छात्र पर जिस तरह से हमला किया गया, उसको लेकर क्षेत्र में तनाव है। घटनास्थल के साथ सूर्या के घर व अस्पताल पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। हमले के बाद सूर्या के परिजनों के साथ हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने वीडियो बनाकर जारी किया है, जिसमें 12 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई है। यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। वीडियो में आरोप लगाया जा रहा है कि आरोपी पहले भी सूर्या से मारपीट कर चुके थे।
अक्षय अग्रवाल
लेखक के बारे में
Sudhir Jhaसुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)
सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
15 सालों का अनुभव
सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।
विश्वसनीय खबरों का लेखन
सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।
शिक्षा और सम्मान
सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।
विशेषज्ञता
राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप


