पूरे विश्व को भगवामय करना है, चाहें... खामनेई की मौत पर हिंदू रक्षा दल ने मनाई खुशी- VIDEO
गाजियाबाद के हिंदू रक्षा दल अक्ष्यक्ष पिंकी चौधरी द्वारा खुशी मनाए जाने का वीडियो सामने आया है। पिंकी चौधरी ने खुशी मनाते हुए कार्यकर्ताओं को तिलक लगाया और कहा- पूरे विश्व को भगवामय करना है, चाहें इसके लिए कुछ भी करना पड़े।

अमेरिका-इजराइल के हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने की खबर पर एक तरफ जहां देश के अलग-अलग हिस्सों से विरोध प्रदर्शन और दुख प्रकट करने की खबरें सामने आई हैं। वहीं दूसरी तरफ गाजियाबाद के हिंदू रक्षा दल अक्ष्यक्ष पिंकी चौधरी द्वारा खुशी मनाए जाने का वीडियो सामने आया है। पिंकी चौधरी ने खुशी मनाते हुए कार्यकर्ताओं को तिलक लगाया और कहा- “पूरे विश्व को भगवामय करना है, चाहें इसके लिए कुछ भी करना पड़े।”
हिंदू रक्षा दल ने मनाई खुशी
सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे वीडियो में पिंकी चौधरी ने कहा- खामनेई की खुशी में हिंदू रक्षा दल कार्यालय पर सभी को भगवा तिलक करते हुए। जय श्री राम। इस पूरे विश्व को इसी प्रकार भगवा करना है, इसके लिए कुछ भी करना होगा, हर प्रकार से पूरी ताकत लगाएंगे और इस पृथ्वी को भगवामय करेंगे। जिहादियों और आतंकियों के मंसूबे खत्म करेंगे।
अमेरिका-इजराइल के हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर सामने आने के बाद, भारत के अलग-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन सुलगने लगे हैं। दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी ईरान के समर्थन में भीड़ जुटी। वहां मौजूद लोगों ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोग खामनेई की याद में रोते हुए भी नजर आए। वहां मौजूद लोगों ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अमेरिका-इजराइल के हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत होने के बाद कश्मीर से लेकर कर्नाटक तक, भारत के विभिन्न हिस्सों में शिया समुदाय के लोग रविवार को सड़कों पर उतर आए और उन्होंने इस घटनाक्रम पर आक्रोश एवं दुख व्यक्त किया।
इजराइल और अमेरिका के संयुक्त हमलों के दौरान खामेनेई की शनिवार को तेहरान में एक हवाई हमले में मौत हो गई। ईरानी सरकारी मीडिया ने रविवार को इसकी पुष्टि की, जिसके बाद भारत समेत दुनिया भर में विरोध-प्रदर्शन एवं मातम की लहर शुरू हो गई।
इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि कश्मीर के लाल चौक, सैदा कदल, बडगाम, बांदीपोरा, अनंतनाग और पुलवामा में बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन हुए। कश्मीर में करीब 15 लाख शिया हैं। प्रदर्शनकारियों को अपना सीना पीटते और अमेरिका एवं इजराइल के खिलाफ नारे लगाते देखा गया। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ईरान में जारी घटनाक्रम पर गहरी चिंता जताई और व्यापक विरोध-प्रदर्शनों के बीच शांति बनाए रखने की अपील की।
लेखक के बारे में
Ratan Guptaरतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।
रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।
लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।
रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।
इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।
और पढ़ें


