गुरुग्राम में नशे में धुत थार सवार का हाई-वोल्टेज ड्रामा, कैब को बार-बार मारी टक्कर

लाइव हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share

गुरुग्राम के सेक्टर-89 में नशे में धुत थार सवारने एक कैब को बार-बार टक्कर मारकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। विस्तृत जानकारी के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट…

गुरुग्राम के सेक्टर-89 में नशे में धुत थार सवार ने जमकर हंगामा किया और एक कैब को बार-बार टक्कर मारकर उसके अगले हिस्से को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कैब चालक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। अब दिल्ली नंबर की थार के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

नशे में धुत ड्राइवर ने बार-बार मारी टक्कर

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गुरुग्राम के सेक्टर-89 में थार सवार का हाई वोल्टेज ड्रामा सामने आया। नशे में धुत थार चालक ने कैब को निशाना बनाते हुए थार से बार-बार टक्कर मारी। इससे कैब का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना का वीडियो वायरल

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। सूचना मिलते ही खेड़कीदौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दिल्ली नंबर की थार के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। कैब चालक की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

डिलीवरी बॉय की गई जान

वहीं साइबर हब के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसे में डिलीवरी बॉय की जान चली गई। अज्ञात वाहन चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए बाइक को टक्कर मारकर फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर डीएलएफ फेज-दो थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

मूलरूप से यूपी के मैनपुरी निवासी पुष्पेंद्र यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पिता जनक सिंह कापसहेड़ा में किराए पर रहकर राइडर का काम करते थे। 18 सितंबर की दोपहर करीब डेढ़ बजे के बीच वे अपनी बाइक से शंकर चौक से इफको चौक की ओर जा रहे थे। साइबर हब के सामने पहुंचते ही एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

फरार वाहन चालक की तलाश

हादसे में गंभीर रूप से घायल जनक सिंह को सिविल अस्पताल (सेक्टर-10) में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर फरार वाहन चालक की तलाश कर रही है।

महिला राइडर को टक्कर मारने वालों को न्यायिक हिरासत

महिला राइडर को टक्कर मारने के आरोप में गिरफ्तार कल्याण बैसला और लवनीश को दो दिन की रिमांड पूरी होने के बाद पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। दोनों आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। केस की जांच कर रही एसआईटी का कहना है कि आरोपियों ने अपने साथियों के पते बताने में पुलिस को बार-बार गुमराह किया।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )


संक्षिप्त विवरण

कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsगुरुग्राम में नशे में धुत थार सवार का उपद्रव, कैब को बार-बार मारी टक्कर