काम की बात: हाई स्पीड रैपिड रेल से जुड़ेंगे हरियाणा के कई शहर, गुरुग्राम-मानेसर-बावल के बीच कॉरिडोर बनेगा

हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
Follow us on Google News
share

हरियाणा के कई शहरों को हाई स्पीड रैपिड रेल कॉरिडोर से जोड़ा जाएगा। इस कॉरिडोर को मेट्रो और सब-अर्बन रेल सिस्टम की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इसके बनने से राज्य के आर्थिक और औद्योगिक ढांचे में बड़ा बदलाव आएगा।

हाई स्पीड रैपिड रेल से जुड़ेंगे हरियाणा के कई शहर।
हाई स्पीड रैपिड रेल से जुड़ेंगे हरियाणा के कई शहर।

हरियाणा के कई प्रमुख औद्योगिक शहरों को हाई स्पीड रेल नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। एचएसआईआईडीसी के अनुसार, गुरुग्राम-मानेसर-बावल के बीच एमआरटीएस प्रस्तावित किया गया है। इस हाई स्पीड रैपिड रेल कॉरिडोर से गुरुग्राम, मानेसर, महेंद्रगढ़, धारूहेड़ा और बावल सहित राज्य के प्रमुख औद्योगिक शहरों को आपस में जोड़ा जाएगा। इसके जरिए माल ढुलाई और यात्रियों का आवागमन को तेज करने की तैयारी है। इस कॉरिडोर को मेट्रो और सब-अर्बन रेल सिस्टम की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इससे उद्योगों की रफ्तार को पंख लगेंगे।

हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) के अनुसार गुरुग्राम-मानेसर-बावल के बीच एमआरटीएस प्रस्तावित किया गया है। इस हाई-स्पीड कनेक्टिविटी और रैपिड रेल मास ट्रांजिट सिस्टम (एमआरटीएस ) के जरिए राज्य के कई बड़े मैन्युफैक्चरिंग और औद्योगिक केंद्र आपस में जुड़ेंगे। इससे गुरुग्राम, मानेसर, धारूहेड़ा और बावल के इंडस्ट्रियल टाउनशिप के बीच तेज रफ्तार कनेक्टिविटी देना है। इसके लिए एलिवेटेड, सेमी-एलिवेटेड और जमीन पर ट्रैक बनाए जाएंगे। इसे मेट्रो और सब-अर्बन रेल सिस्टम की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। जो वर्ष 2040 तक यहां से रोजाना 1.16 से 2.24 मिलियन यात्रियों को ले जा सकेगा।

लॉजिस्टिक्स हब बनेगा

महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में नांगल चौधरी में 886 एकड़ जमीन पर इंटीग्रेटेड मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स हब विकसित होगा। यह वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से सटा हुआ है। इसे एनआईसीडीसी और एचएसआईआईडीसी के जॉइंट वेंचर के तौर पर विकसित किया जा रहा है। 686 एकड़ जमीन का अधिग्रहण करके इस परियोजना को एसपीवी को सौंप दिया गया है।

औद्योगिक ढांचे में बड़ा बदलाव आएगा

एचएसआईआईडीसी के एमडी सुशील सारवान ने कहा कि एचएसआईडीसी की ओर से हाई-स्पीड कॉरिडोर तैयार किए जा रहे है। इससे राज्य के आर्थिक और औद्योगिक ढांचे में बड़ा बदलाव आएगा। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य हरियाणा के प्रमुख औद्योगिक शहरों को आपस में जोड़ना है। जिससे माल ढुलाई व यात्रियों के आवागमन को तेज करना है। गुरुग्राम का ग्लोबल सिटी राज्य का सबसे बड़ा आईटी और कॉरपोरेट हब होगा।

Subodh Kumar Mishra

लेखक के बारे में

Subodh Kumar Mishra

सुबोध कुमार मिश्रा पिछले 19 साल से हिंदी पत्रकारिता में योगदान दे रहे हैं। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में स्टेट डेस्क पर बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। दूरदर्शन के 'डीडी न्यूज' से इंटर्नशिप करने वाले सुबोध ने पत्रकारिता की विधिवत शुरुआत 2007 में दैनिक जागरण अखबार से की। दैनिक जागरण के जम्मू एडीशन में बतौर ट्रेनी प्रवेश किया और सब एडिटर तक का पांच साल का सफर पूरा किया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर को बहुत ही करीब से देखने और समझने का मौका मिला। दैनिक जागरण से आगे के सफर में कई अखबारों में काम किया। इनमें दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित होने वाली नेशनल दुनिया, नवोदय टाइम्स (पंजाब केसरी ग्रुप), अमर उजाला और हिन्दुस्तान जैसे हिंदी अखबार शामिल हैं। अखबारों के इस लंबे सफर में खबरों को पेश करने के तरीकों से पड़ने वाले प्रभावों को काफी बारीकी से समझने का मौका मिला।

ज्यादातर नेशनल और स्टेट डेस्क पर काम करने का अवसर मिलने के कारण राजनीतिक और सामाजिक विषयों से जुड़ी खबरों में दिलचस्पी बढ़ती गई। कई लोकसभा और विधानसभा चुनावों की खबरों की पैकेजिंग टीम का हिस्सा रहने के कारण भारतीय राजनीति के गुणा-भाग को समझने का मौका मिला।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो सुबोध ने बीएससी (ऑनर्स) तक की अकादमिक शिक्षा हासिल की है। साइंस स्ट्रीम से पढ़ने के कारण उनके पास चीजों को मिथ्यों से परे वैज्ञानिक तरीके से देखने की समझ है। समाज से जुड़ी खबरों को वैज्ञानिक कसौटियों पर जांचने-परखने की क्षमता है। उन्होंने मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। इससे उन्हें खबरों के महत्व, खबरों के एथिक्स, खबरों की विश्वसनीयता और पठनीयता आदि को और करीब से सीखने और लिखने की कला में निखार आया। सुबोध का मानना है कि खबरें हमेशा प्रमाणिकता की कसौटी पर कसा होना चाहिए। सुनी सुनाई और कल्पना पर आधारित खबरें काफी घातक साबित हो सकती हैं, इसलिए खबरें तथ्यात्मक रूप से सही होनी चाहिए। खबरों के चयन में क्रॉस चेकिंग को सबसे महत्वपूर्ण कारक मानने वाले सुबोध का काम न सिर्फ पाठकों को केवल सूचना देने भर का है बल्कि उन्हें सही, सुरक्षित और ठोस जानकारी उपलब्ध कराना भी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsहाई स्पीड रैपिड रेल से जुड़ेंगे गुरुग्राम-मानेसर, बावल तक कॉरिडोर बनेगा