जीत के बाद हेमंत सोरेन की केजरीवाल से मुलाकात, दोनों ने क्या कही बात; शपथ में जाएंगे AAP मुखिया
झारखंड के भावी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार शाम को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संजोजक अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। क्या हुई दोनों में बात…

विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद झारखंड के भावी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली दौरे पर हैं। उन्होंने ने मंगलवार शाम को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संजोजक अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। इस मौके पर हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद थीं। मेल-मुलाकात के बाद दोनों नेताओं ने एक संक्षिप्त प्रेस ब्रीफिंग को संबोधित किया। इसमें हेमंत सोरेन ने अपने दिल्ली दौरे का एजेंडा भी बताया।
हेमंत सोरेन ने कहा- हम यहां अरविंद केजरीवाल के आवास पर हैं। झारखंड में चुनाव के बाद INDIA गठबंधन की नई सरकार का गठन होना है। यह प्रक्रिया 28 नवंबर से शुरू होगी। आज मैं अरविंद केजरीवाल जी के निवास स्थान पर, उन्हें शपथ समारोह के लिए आमंत्रण देने आया हूं। हमने INDIA गठबंधन के नेताओं को (शपथ ग्रहण समारोह में) आमंत्रित किया है। मैं इसी सिलसिले में दिल्ली में हूं।
हेमंत सोरेन ने यह भी कहा कि हमने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी इस कार्यक्रम में शामिल होने की गुजारिश की है। जीत के बाद अभी शिष्टाचार मुलाकातें चल रही हैं। सरकार को लेकर आगे बातें जारी रहेंगी।
वहीं अरविंद केजरीवाल ने कहा- मैं सबसे पहले हेमंत सोरेन जी को झारखंड चुनाव में जीत के लिए बधाई देना चाहता हूं। हेमंत सोरेन जी ने जिस तरह से चुनाव लड़ा। उन्हें जेल में डाला गया, फिर वह वापस आए, संघर्ष किया और चुनाव लड़ा। वह हम सबके लिए प्रेरणादायी है। हेमंत और कल्पना जी आज मेरे आवास पर आए, उनका मैं तहेदिल से शुक्रिया अदा करता हूं। उनका स्वागत है। परसों उनका शपथग्रहण है। शपथग्रहण में हम लोग जाएंगे। मैं प्रार्थना करूंगा कि अगले पांच साल उनके शुभ हों।
लेखक के बारे में
Krishna Bihari Singhकृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )
संक्षिप्त विवरण
कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।
रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।


