‘प्रोटेस्ट करने से कोई काम नहीं होगा, इसका कोई मतलब नहीं’- CJP आंदोलन पर बोलीं हेमा मालिनी

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Hema Malini on CJP Protest:  CJP के 'चलो संसद' मार्च और प्रदर्शन के बीच भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने अपना रिएक्शन दिया है। इसको लेकर राजनीतिक चर्चा जोर पकड़ रही है। हेमा ने कहा- ‘प्रोटेस्ट करने से कोई काम नहीं होगा, इसका कोई मतलब नहीं… जानिए उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या कहा।

‘प्रोटेस्ट करने से कोई काम नहीं होगा, इसका कोई मतलब नहीं’- CJP आंदोलन पर बोलीं हेमा मालिनी
Hema Malini on CJP Protest

Hema Malini on CJP Protest: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और एजुकेशन सिस्टम में सुधार की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के 'चलो संसद' मार्च के बीच भाजपा सांसद हेमा मालिनी का पहला बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि इस तरह विरोध प्रदर्शन करने से कोई समाधान नहीं निकलेगा। इसका कोई मतलब नहीं है। भाजपा सांसद के इस बयान को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

प्रोटेस्ट करने से कोई काम नहीं होगा

संसद के मानसून सत्र के पहले दिन मीडिया से बातचीत में हेमा मालिनी ने कहा, “अगर कोई समस्या है तो उसे अच्छी तरह बैठकर चर्चा करनी चाहिए। इस तरह प्रोटेस्ट करने से कोई काम नहीं होगा। देश के युवाओं और शिक्षा व्यवस्था के लिए हमारी मोदी सरकार हमेशा साथ रही है और इस दिशा में बहुत काम किया है।”

विरोध प्रदर्शन का कोई मतलब नहीं- हेमा

उन्होंने आगे कहा, “अभी जो यह विरोध प्रदर्शन हो रहा है, उसका कोई मतलब नहीं है। बात करके समस्या का समाधान निकालना चाहिए। छात्रों को इस तरह शामिल कर उन्हें गुमराह नहीं करना चाहिए। उन्हें सही तरीके से बताया जाना चाहिए कि असली समस्या क्या है। उन्हें अच्छे काम के लिए प्रेरित करना चाहिए।”

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या कहा

हालांकि, जब पत्रकारों ने उनसे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर सवाल पूछा, तो उन्होंने इस पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। दरअसल, सोमवार को संसद के मानसून सत्र के पहले दिन CJP के बैनर तले हजारों छात्र और युवा जंतर-मंतर से संसद की ओर मार्च के लिए निकले थे। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि कथित परीक्षा अनियमितताओं और पेपर लीक मामलों में जवाबदेही तय की जाए तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें।

पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प

संसद मार्ग और आसपास के इलाकों में पुलिस ने कई स्तर की बैरिकेडिंग कर मार्च को रोकने की कोशिश की। इस दौरान कई जगह प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस का भी इस्तेमाल किया। कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया।

सरकार और सीजेपी के बीच बातचीत शुरू

प्रदर्शन के बाद केंद्र सरकार और CJP प्रतिनिधियों के बीच बातचीत भी शुरू हुई। केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने आंदोलनकारियों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की और उनका ज्ञापन लिया। हालांकि, प्रदर्शनकारी अब भी परीक्षा व्यवस्था में सुधार और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर कायम हैं।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर News‘प्रोटेस्ट करने से कोई काम नहीं होगा…’ CJP आंदोलन पर बोलीं हेमा मालिनी