Hindi Newsएनसीआर Newshealthy tradition for husband to give all assets to wife: priya kapur to delhi high court
पति की ओर से अपनी सारी संपत्ति पत्नी को देना एक ‘स्वस्थ परंपरा’ : प्रिया कपूर ने दिल्ली हाईकोर्ट से कहा

पति की ओर से अपनी सारी संपत्ति पत्नी को देना एक ‘स्वस्थ परंपरा’ : प्रिया कपूर ने दिल्ली हाईकोर्ट से कहा

संक्षेप:

दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की विधवा पत्नी प्रिया कपूर ने गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट से कहा कि पति द्वारा अपनी सारी संपत्ति पत्नी को देना एक ‘स्वस्थ परंपरा’ है। उन्होंने करिश्मा कपूर के बच्चों के इस दावे का खंडन किया कि उनके पिता की कथित वसीयत संदिग्ध परिस्थितियों में सामने आई है।

Nov 21, 2025 09:28 am ISTPraveen Sharma नई दिल्ली, भाषा
share Share
Follow Us on

दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की विधवा पत्नी प्रिया कपूर ने गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट से कहा कि पति द्वारा अपनी सारी संपत्ति पत्नी को देना एक ‘स्वस्थ परंपरा’ है। उन्होंने एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के बच्चों के इस दावे का खंडन किया कि उनके पिता की कथित वसीयत संदिग्ध परिस्थितियों में सामने आई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रिया कपूर के वकील राजीव नायर ने कहा कि ऐसा ही मामला उनके ससुर और संजय के पिता का भी था, जिन्होंने अपनी 'वसीयत' में सब कुछ अपनी पत्नी रानी कपूर को दे दिया था।

वकील राजीव नायर ने जस्टिस ज्योति सिंह के समक्ष कहा, ‘‘एक पति द्वारा अपनी सारी संपत्ति अपनी पत्नी को देना कोई शक की बात नहीं है। जैसा कि मेरे ससुर की ‘वसीयत’ में है, जहां सब कुछ उनकी पत्नी को दे दिया गया था। उन्होंने कहा कि यह एक स्वस्थ परंपरा है जिसे शायद कायम रखा गया है।’’

हाईकोर्ट करिश्मा कपूर के बच्चों समायरा कपूर और उनके भाई की याचिका पर सुनवाई कर रही है, जिसमें उनके दिवंगत पिता संजय कपूर की कथित तौर पर 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति की वसीयत को चुनौती दी गई है।

सुनवाई के दौरान, प्रिया के वकील ने दावा किया कि 10 फरवरी 2025 को वसीयत का प्रिंटआउट संजय कपूर को दिखाया गया था, जिन्होंने उसमें कुछ बदलाव सुझाए थे।

उन्होंने बताया कि ड्राफ्ट में अंतिम बदलाव 17 मार्च 2025 को किया गया था। उन्होंने बताया कि यह बदलाव तब किया गया था जब संजय गोवा में थे।

वकील ने कहा कि यह उत्तराधिकार से वंचित करने का मामला नहीं है, क्योंकि प्रिया कपूर का मामला यह है कि दोनों वादियों को पारिवारिक ट्रस्ट के तहत 2,000 करोड़ रुपये का लाभकारी हित प्राप्त हुआ है।

हाईकोर्ट करिश्मा कपूर के बच्चों द्वारा दायर एक अंतरिम निषेधाज्ञा आवेदन पर भी सुनवाई कर रही है, जिसमें प्रिया कपूर को संजय कपूर की संपत्ति हस्तांतरित करने से रोकने का अनुरोध किया गया है। बच्चों ने कथित वसीयत की प्रामाणिकता पर सवाल उठाया है।

संजय कपूर का इस साल 12 जून 2025 को इंग्लैंड में एक पोलो मैच के दौरान निधन हो गया था।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।