दिल्ली में मंदिर के पास भगवान की फोटो वाली प्लेट में अंडे बेचने का आरोप, विरोध किया तो…

Dec 21, 2025 09:31 pm ISTRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, रजनीश पांडे
share Share
Follow Us on

एक व्यक्ति पर मंदिर के पास भगवान श्रीकृष्ण की फोटो छपी स्टील की प्लेटों पर अंडे और मांसाहार परोसने का आरोप लगा है। मामला दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके का बताया गया है।

दिल्ली में मंदिर के पास भगवान की फोटो वाली प्लेट में अंडे बेचने का आरोप, विरोध किया तो…

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति पर मंदिर के पास भगवान श्रीकृष्ण की फोटो छपी स्टील की प्लेटों पर अंडे और मांसाहार परोसने का आरोप लगा है। विरोध करने पर आरोपी ने धमकी दी और गाली-गलौज की। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कृष्ण की तस्वीर वाली प्लेट में अंडे बेचने का आरोप

पुलिस के मुताबिक, घटना शुक्रवार शाम करीब 5 बजे गोविंदपुरी के गली नंबर-13 स्थित हनुमान मंदिर के पास की है। शिकायतकर्ता अश्वनी शर्मा ने बताया कि वे वहां से गुजर रहे थे, तभी उन्होंने देखा कि मोहल्ले का ही एक व्यक्ति मुबारक अली भगवान श्रीकृष्ण की तस्वीर छपी प्लेटों पर अंडे परोस कर बेच रहा है।

विरोध किया तो दी मारने की धमकी

जब उन्होंने इसका विरोध किया तो मुबारक अली ने न सिर्फ अपशब्द कहे बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। इसी दौरान साहिल नामक युवक ने भी शिकायतकर्ता से मारपीट की और धार्मिक उकसावे वाली बातें कही। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और मुबारक अली को हिरासत में लेकर थाने लाई।

शिकायतकर्ता

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

शिकायत के आधार पर केस दर्ज जांच करते हुए पुलिस ने स्टील प्लेटें भी बरामद की हैं, जिन पर भगवान के चित्र बने थे। फिलहाल पुलिस ने मुबारक अली, साहिल और अन्य सहयोगियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें
;;;