बरसों की पहचान, विदेश में साथ घूमे, फिर रेप कैसा; हाईकोर्ट ने रद्द की FIR
गुरुग्राम की एक मल्टी नेशनल कंपनी में काम करने वाली एक महिला की ओर से अपने सहकर्मी पर रेप की एफआईआर को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया है।

गुरुग्राम की एक मल्टी नेशनल कंपनी में काम करने वाली एक महिला की ओर से अपने सहकर्मी पर रेप की एफआईआर को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया है। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने पाया कि शिकायतकर्ता महिला और आरोपी पुरुष एक ही ऑफिस के सहकर्मी हैं। दोनों के बीच सालों की जान-पहचान है। दोनों साथ में कई बार विदेश भी जा चुके हैं। इन तथ्यों के आधार पर हाईकोर्ट ने पाया कि इन विशेष परिस्थितियों में अपराध के लिए जरूरी तत्व मौजूद नहीं हैं।
पति से चल रहा था तलाक का केस
हाईकोर्ट में मई 2024 में गुरुग्राम के सेक्टर 51 के महिला पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर को चुनौती दी गई थी। सुनवाई के दौरान जस्टिस एन.एस शेखावत ने पाया कि शिकायतकर्ता पहले से ही शादीशुदा थी और उसके अपने पति के साथ अच्छे संबंध नहीं थे। उसने मई, 2016 में अपने पति के साथ कानूनी कार्यवाही शुरू की थी और अक्टूबर 2023 में तलाक हो गया था। जस्टिस शेखावत ने टिप्पणी की कि जब शिकायतकर्ता महिला की मुलाकात याचिकाकर्ता आरोपी से फरवरी 2022 में पहली बार हुई, तब वह किसी अन्य व्यक्ति से विवाहित थी। यह असंभव है कि याचिकाकर्ता ने उसे शादी का प्रस्ताव दिया हो।
फरवरी-मार्च 2022 में वह खुद भी याचिकाकर्ता से शादी करने के योग्य भी नहीं थी। इसके अलावा, याचिकाकर्ता और शिकायतकर्ता पिछले कई सालों से एक ही कंपनी में काम कर रहे थे और जाहिर तौर पर एक-दूसरे को जानते थे।
इतनी पढ़ी-लिखी होने के बावजूद एफआईआर दर्ज क्यों नहीं कराई ?
हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि शिकायतकर्ता तलाक लेने से पहले ही 9 अक्टूबर, 2022 से 17 अक्टूबर, 2022 तक याचिकाकर्ता के साथ बाली गई थी। दोनों एक ही होटल में साथ ठहरे। 16 सितंबर, 2023 से 27 सितंबर, 2023 तक मिस्र भी गई थी और यहां शारीरिक संबंध होने की बात स्वीकार की गई है लेकिन इतनी पढ़ी लिखी होने और एक मल्टीनैशनल कंपनी में काम करने के बावजूद उसने कई महीनों तक एफआईआर दर्ज नहीं कराई।
जस्टिस शेखावत ने टिप्पणी की कि वर्तमान मामले के तथ्यों से भी स्पष्ट है कि याचिकाकर्ता और प्रतिवादी के बीच दोस्ताना संबंध हो गए थे और वे एक-दूसरे से मिलने आते-जाते रहते थे। हाईकोर्ट यह भी यह मानने को तैयार नहीं है कि इतनी पढ़ी लिखी महिला याचिकाकर्ता जबरदस्ती वाले व्यवहार को समझने में असमर्थ रही। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई और बाद में शारीरिक संबंध बने।
रिपोर्ट: मोनी देवी
लेखक के बारे में
Aditi Sharmaअदिति शर्मा
अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।
विस्तृत बायो
डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।
अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।
उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।
तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।
और पढ़ें

