गुरुग्राम में पहली बार 22 अप्रैल को होगी हरियाणा कैबिनेट की बैठक, 12 प्रस्तावों पर चर्चा की संभावना

Praveen Sharma हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share

गुरुग्राम में पहली बार हरियाणा कैबिनेट की बैठक 22 अप्रैल को होने जा रही है। इस बैठक में 12 प्रमुख प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। यह बैठक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुलाई है। गुरुग्राम प्रशासन इसकी तैयारियों में जुटा हुआ है।

गुरुग्राम में पहली बार 22 अप्रैल को होगी हरियाणा कैबिनेट की बैठक, 12 प्रस्तावों पर चर्चा की संभावना

गुरुग्राम में पहली बार हरियाणा कैबिनेट की बैठक 22 अप्रैल को होने जा रही है। यह बैठक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुलाई है। गुरुग्राम के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में बुधवार सुबह 9 बजे कैबिनेट की बैठक होगी। गुरुग्राम प्रशासन हरियाणा कैबिनेट की बैठक से जुड़ी तैयारियों को लेकर जुटा हुआ है।

गुरुग्राम में 22 अप्रैल को होने वाली मंत्रिपरिषद की बैठक में 12 प्रमुख प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकारी कोठी का पीनल रेंट माफ करने का प्रस्ताव फिर से एजेंडे में शामिल करने की संभावना जताई रही है। हुड्डा पर करीब 16.5 लाख रुपये का पीनल रेंट बकाया है।

इससे पहले भी यह प्रस्ताव कैबिनेट की बैठक में रखा गया था, लेकिन कुछ मंत्रियों की ओर से आपत्ति जताई गई थी कि पहले कोठी के रखरखाव, बिजली-पानी और मैनपावर पर हुए खर्च का पूरा ब्यौरा सामने आने चाहिए। कई मंत्रियों की ओर से आपत्ति जताए जाने के चलते तब इस प्रस्ताव को बैठक में टाल दिया गया था।

विकास कार्यों की समीक्षा होगी

अब गुरुग्राम में होने वाली हरियाणा कैबिनेट की बैठक में इस पर चर्चा होने वाली है। इसमें मुख्यमंत्री के अलावा कैबिनेट मंत्री अनिल विज, कृष्ण लाल पंवार, राव नरबीर सिंह, महिपाल ढांडा, श्रुति चौधरी और विपुल गोयल के शामिल होने की संभावना है। गुरुग्राम में आयोजित होने वाली हरियाणा कैबिनेट की बैठक और अन्य उच्च स्तरीय प्रशासनिक वार्ताओं को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं, जिसमें सुरक्षा, एजेंडा निर्धारण और विकास कार्यों की समीक्षा प्रमुख हैं। मंत्रियों के ठहरने के लिए कमरों को चिन्हित किया जा रहा है।

चौराहों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे

कैबिनेट बैठक के दौरान गुरुग्राम शहर के सभी प्रमुख स्थानों व चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की तैनात किए जाएंगे। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पार्किंग व वाहनों की आवाजाही के लिए नियम तय किए जाएंगे। गेस्ट हाउस की साफ सफाई से लेकर सुरक्षा तक इंतजाम रहेंगे। यहां पर बाहरी व्यक्ति को आने की अनुमति नहीं होगी। जिला प्रशासन की ओर से बैठक को लेकर इंतजाम किए जा रहे हैं।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।