Hindi Newsएनसीआर Newsharnandipuram township ghaziabad satellite survey to be completed in one month by gda
हरनंदीपुरम टाउनशिप के फर्स्ट फेज का काम पकड़ेगा रफ्तार, एक माह में होगा सैटेलाइट सर्वे

हरनंदीपुरम टाउनशिप के फर्स्ट फेज का काम पकड़ेगा रफ्तार, एक माह में होगा सैटेलाइट सर्वे

संक्षेप:

Harnandipuram Township News : गाजियाबाद में हरनंदीपुरम टाउनशिप के पहले चरण को गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) जल्द परवान चढ़ाएगा। योजना के लिए एक महीने में सैटेलाइट सर्वे होगा, जिसके बाद योजना का लेआउट तैयार कराया जाएगा।

Dec 19, 2025 07:57 am ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share Share
Follow Us on

Harnandipuram Township : गाजियाबाद में हरनंदीपुरम टाउनशिप के पहले चरण को गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) जल्द परवान चढ़ाएगा। योजना के लिए एक महीने में सैटेलाइट सर्वे होगा, जिसके बाद योजना का लेआउट तैयार कराया जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दो चरण में प्रस्तावित ये नई टाउनशिप कुल 521 हेक्टेयर में बसेगी, जिसमें आठ गांव की जमीन किसानों से खरीदी जाएगी। पहले चरण में पांच गांव की 350 हेक्टेयर जमीन आएगी। प्राधिकरण को किसानों से करीब 336 हेक्टेयर जमीन खरीदनी है, बाकि जमीन प्राधिकरण के पास पहले से है। किसानों से 35 हेक्टेयर भूमि का बैनामा जीडीए के पक्ष में हो चुका है। 85 हेक्टेयर पर सहमति बन चुकी है। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण के पास 120 हेक्टेयर जमीन आ जाएगी तो पहला चरण शुरू किया जाएगा। ऐसे में एक महीने में सेटेलाइट सर्वे कर लेआउट तैयार किया जाएगा। इसके बाद धरातल पर काम शुरू होगा।

जमीन खरीदने पर 1200 करोड़ खर्च होंगे : जीडीए अधिकारी बताते हैं कि प्राधिकरण आगामी वित्तीय वर्ष में हरनंदीपुरम योजना के लिए जमीन खरीदने पर 1200 करोड़ रुपये खर्च करेगा। 400 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत शासन ने प्राधिकरण को भेजे है, जबकि 800 करोड़ रुपये जीडीए खर्च करेगा।

हरनंदीपुरम के लिए जीडीए इस दर से जमीन खरीद रहा

हरनंदीपुरम योजना के लिए प्राधिकरण 5 गांव की कुल 336.8444 हेक्टेयर जमीन खरीद रहा है। ये जमीन वहां के सर्किल रेट से चार गुना ज्यादा दर पर खरीदी जा रही है, जिसमें नगला फिरोज मोहनपुर गांव की सबसे अधिक 192.6514 हेक्टेयर जमीन 7,200 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से खरीद रहा है। जीडीए के उपाध्यक्ष नंदकिशोर कलाल ने बताया कि हरनंदीपुरम का सेटेलाइट सर्वे कराया जाएगा, ताकि इस सर्वे के आधार पर लेआउट तैयार हो सके।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।