दिल्ली-NCR में H1N1 के मामले अचानक बढ़े, कई डॉक्टर्स संक्रमित; 1 दिन में 114 नए केस

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

H1N1 cases in Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर में उमस और बदलते मौसम के कारण H1N1 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। सरकारी अस्पताल में कई डॉक्टरों के भी संक्रमित होने की खबर है।

H1N1 cases in Delhi-NCR
दिल्ली-एनसीआर में H1N1 इंफेक्शन के मामले बढ़े

H1N1 cases in Delhi-NCR: बदलते मौसम और उमस के बीच दिल्ली-एनसीआर में H1N1 यानी स्वाइन फ्लू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली में एक दिन के भीतर 114 नए केस सामने आए हैं। अकेले दिल्ली में 1700 से अधिक मामले दर्ज हुए हैं। राजधानी के एक सरकारी अस्पताल में कुछ डॉक्टरों समेत कई लोग भी स्वाइन फ्लू से संक्रमित पाए गए हैं।

दिल्ली में H1N1 के मामलों की संख्या 1700 का आंकड़ा पार कर गई है। स्वाइन फ्लू से संक्रमण का यह मामला पिछले साल 229 केसों की तुलना में छह गुना से अधिक है।दिल्ली के सरकारी अस्पताल में कई डॉक्टर्स की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। कुछ मरीजों में ऑक्सीजन का स्तर भी कम हुआ है। इससे गंभीर सांस संबंधी संक्रमण की चिंता बढ़ गई है। उमस और बदलते मौसम के बीच लोगों में सांस संबंधी इंफेक्शन का भी खतरा बढ़ रहा है।

एक दिन में H1N1 के 114 नए केस

रिपोर्ट के मुताबिक, 20 अगस्त को इन्फ्लूएंजा के 159 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 114 H1N1 के थे। इसके साथ ही दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल मामलों की संख्या 1777 हो गई है। मामलों में वृद्धि के चलते केंद्र सरकार ने स्थिति की समीक्षा शुरू कर दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक बुलाई है।

H1N1 के लक्षण क्या हैं?

H1N1 में अचानक तेज बुखार, सूखी खांसी, शरीर में दर्द, सिरदर्द, गले में खराश, ठंड लगना और थकान हो सकती है। कुछ मामलों में सांस लेने में परेशानी और ऑक्सीजन का स्तर कम हो सकता है। अगर सांस लेने में परेशानी, सीने में दर्द, लगातार तेज बुखार, भ्रम, होंठ नीले पड़ना या लक्षण बिगड़ना जैसे संकेत दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

बुजुर्ग और छोटे बच्चों को ज्यादा खतरा

इसमें बुजुर्ग, छोटे बच्चे और गर्भवती महिलाएं ज्यादा सावधानी बरतें। डायबिटीज, दिल या फेफड़ों की बीमारी और कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों में भी गंभीर संक्रमण का खतरा अधिक हो सकता है।

इलाज कब जरूरी है?

विशेषज्ञों के अनुसार, जिन लोगों में गंभीर लक्षण हैं या जो हाई-रिस्क ग्रुप में आते हैं, उनके लिए समय पर इलाज जरूरी है। ओसेल्टामिविर (Oseltamivir) दवा इस संक्रमण की शुरुआत में ज्यादा असरदार है। इसे आमतौर पर पहले 48 घंटे में लिया जाता है। इसमें हर मरीज को एंटीबायोटिक की जरूरत नहीं होती। इसका इस्तेमाल तभी किया जाता है, जब साथ में बैक्टीरियल इंफेक्शन हो।

कैसे करें बचाव?

विशेषज्ञों के अनुसार, इस संक्रमण से बचाव के लिए हाथों को बार-बार साफ करना जरूरी है। खांसते या छींकते समय मुंह ढककर रखें। बीमार लोगों के करीब जाने से बचें। बीमार होने पर आराम रहें। लक्षण गंभीर होने पर डॉक्टर से सलाह लें। फ्लू वैक्सीन इंफेक्शन से बचाव में मदद कर सकती है।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsदिल्ली-NCR में H1N1 के मामले अचानक बढ़े, कई डॉक्टर्स संक्रमित; 1 दिन में 114 केस