जंतर-मंतर धरना स्थल नहीं रहा, लेकिन आशुतोष रांका बोले- CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा यहीं होगा

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आशुतोष रांका और सौरव दास को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। रांका ने चेतावनी दी कि ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा जंतर-मंतर पर ही होगा। आपको बता दें कि जंतर-मंतर के बजाय अब दिल्ली में 3 अन्य जगहों को प्रोटेस्ट साइट बना दिया गया है।

जंतर-मंतर धरना स्थल नहीं रहा, लेकिन आशुतोष रांका बोले- CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा यहीं होगा
'परसों 10 हजार आएंगे, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा जंतर-मंतर पर ही होगा'- आशुतोष रांका की चेतावनी

दिल्ली का जंतर-मंतर अब धरना स्थल नहीं रह गया है। लेकिन, कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा है- 'प्रोटेस्ट जंतर-मंतर पर ही होगा। इस्तीफा ज्ञानेश कुमार का जंतर-मंतर पर ही होगा।' इसके साथ ही कॉकरोच जनता पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं सहित आशुतोष रांका को यह मांग करते पाया गया कि जंतर-मंतर लेके रहेंगे।

जंतर-मंतर अब प्रोटेस्ट साइट नहीं, जानिए 3 नई जगह कौन?

कॉकरोच जनता पार्टी बीती 10 अक्टूबर से जंतर-मंतर पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करने की कोशिश में जुटी है। लेकिन, पहले उसके शीर्ष नेतृत्व को हिरासत में ले लिया गया। जब अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका सहित अन्य लोग हिरासत से बाहर आए हैं, तो सरकार ने धरना प्रदर्शन के लिए निर्धारित जगह यानी जंतर-मंतर को खत्म कर दिया है। गृह मंत्रालय की बनाई कमेटी की सिफारिश के आधार पर अब दिल्ली का रामलीला मैदान, बुराड़ी ग्राउंड और पूर्वी दिल्ली का CBD मैदान प्रदर्शन स्थल बनाए गए हैं।

जंतर-मंतर पहुंचे कॉकरोच, पुलिस ने हिरासत में लिया

लेकिन, CJP के आशुतोष रांका और सौरव दास जंतर-मंतर पर धरना देने पहुंचे, तो प्रशासन ने उन्हें हिरासत में ले लिया। एक्स पर शेयर हो रहे वीडियो में दिखाई देता है कि रांका और दास जंतर-मंतर की दीवार फांदकर अंदर घुस गए। वहां पहुंचकर उन्होंने तिरंगा झंडा भी फहराया। लेकिन, इसी बीच वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए जाने के बाद CJP के आशुतोष रांका ने एक्स पर वीडियो साझा करते हुए फिर से वापस आने की चेतावनी दी है।

ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा जंतर-मंतर पर ही होगा

आशुतोष रांका वीडियो में कहते सुनाई देते हैं- हमने जो वादा किया था, उस पर टिके हैं। तब तक नहीं हटेंगे, जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं दे देता है। प्रोटेस्ट जंतर-मंतर पर ही होगा। इस्तीफा ज्ञानेश कुमार का जंतर-मंतर पर ही होगा। आज 10 लोग आए हैं, कल हजार आएंगे, परसों 10 हजार लोग आएंगे। तब तक नहीं हटेंगे, जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं दे देता है। जो डीनोटिफाई करना है, कर लो। आशुतोष रांका ने एक बार फिर दोहराते हुए कहा- इस्तीफा ज्ञानेश कुमार का जंतर-मंतर पर ही होगा। जो उखाड़ना है उखाड़ लो। भारत माता की जय।

पहले भी सरकार को झुकाया, शिक्षा मंत्री ने दिया था इस्तीफा

आपको बताते चलें कि कॉकरोच जनता पार्टी ने CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR पर रोक की मांग को लेकर सोमवार को भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की परमिशन मांगी थी, लेकिन पुलिस ने इनकार कर दिया था। इसके बाद से ही आंदोलनकारियों को हिरासत में लेने का काम जारी हैय़

इससे पहले CJP ने 20 जून से 25 जुलाई तक नीट पेपर लीक के मुद्दे पर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के लिए प्रदर्शन किया था। उस दौरान 36 दिन तक प्रदर्शन चला था। इसमें एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी भूख हड़ताल पर बैठे थे। 25 जुलाई को प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रदर्शन खत्म हो गया था।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsजंतर-मंतर धरना स्थल नहीं रहा, लेकिन रांका बोले- CEC ज्ञानेश का इस्तीफा यहीं होगा