Hindi Newsएनसीआर NewsGurugram Z-Chowk design will be ready in three months to ease traffic congestion
गुरुग्राम में नए सिरे से बनेगा जेड चौक का डिजाइन, 3 माह में तैयार होगा प्लान

गुरुग्राम में नए सिरे से बनेगा जेड चौक का डिजाइन, 3 माह में तैयार होगा प्लान

संक्षेप:

गुरुग्राम के सबसे व्यस्ततम चौराहों में शामिल जेड चौक पर ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और जाम से राहत के लिए नए सिरे से इसका डिजाइन तैयार किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने एक कंपनी को सौंप दी है।

Dec 10, 2025 07:46 am ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share Share
Follow Us on

मिलेनियम सिटी गुरुग्राम के सबसे व्यस्ततम चौराहों में शामिल जेड चौक पर ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और जाम से राहत के लिए नए सिरे से इसका डिजाइन तैयार किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने एक कंपनी को सौंप दी है। तीन महीने में डिजाइन तैयार हो जाएगा। इसके बाद डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया शुरू होगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जीएमडीए के आग्रह पर स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर, नई दिल्ली की तरफ से किए गए सर्वे में सामने आया था कि रोजाना करीब 4.47 लाख वाहन गुरुग्राम में आते हैं और करीब 4.49 लाख वाहन निकलते हैं। एकॉम की तरफ से जेड चौक पर यातायात अध्ययन में सामने आया था कि सुबह और शाम को व्यस्ततम समय में करीब 9200 वाहन निकलते हैं।

इस चौराहे पर बढ़ते ट्रैफिक को देखकर जीएमडीए की तरफ से इसको नए तरीके से डिजाइन करवाने का फैसला लिया है, जिससे वाहन चालकों को कम से कम समय में इस चौराहे पर लगे ट्रैफिक सिग्नल पर फंसना पड़ेगा। जीएमडीए ने इफ्को चौक से आरडी सिटी की तरफ जेड चौक पर अंडरपास निर्माण की योजना बनाई है। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक इस अंडरपास के निर्माण पर करीब 80 करोड़ रुपये का खर्चा आएगा, जोकि करीब 800 मीटर का होगा। तीन-तीन लेन के इस अंडरपास के निर्माण से काफी हद तक ट्रैफिक जाम की समस्या का समाधान हो जाएगा।

राहगीरों को राहत मिलेगी : जीएमडीए की योजना है कि इस चौराहे को बेहतर ढंग से विकसित किया जाए। इस चौक पर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन का मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन है। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड की तरफ से भी मौजूदा स्टेशन के सामने मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन नंबर दो विकसित करने की तैयारी कर रही है। नए मेट्रो स्टेशन के बनने के बाद इस चौक पर पैदल यात्रियों की संख्या में भी इजाफा हो जाएगा। साथ ही यात्रियों का आवागमन भी सुगम होगा।

सिल्प रोड बनाई जाएगी

जीएमडीए की योजना के मुताबिक, इस चौराहे पर वाहन चालकों को ट्रैफिक सिग्नल में कम से कम फंसना पड़े। ऐसे में चारों तरफ बेहतर स्लिप रोड का निर्माण किया जाएगा। चारों तरफ हरित क्षेत्र विकसित किए जाएंगे। पैदल यात्रियों के चलने के लिए सुरक्षित फुटपाथ बनाए जाएंगे। सड़क को पार करने के लिए फुट ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा, जिसमें एस्क्लेटर की व्यवस्था होगी।

आवागमन बेहतर होगा

जीएमडीए की योजना इफ्को चौक मेट्रो स्टेशन से मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन होते हुए वजीराबाद और गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड तक सर्विस रोड का निर्माण करने की है। मौजूदा समय में दोनों तरफ की सड़क तीन-तीन लेन की है। आसपास लगती सड़कों से यातायात इस मुख्य सड़क पर आकर मिलता है। इससे सड़क हादसा होने की संभावनाएं बनी रहती है। सर्विस रोड बनने से काफी राहत मिलेगी।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।