गुरुग्राम: टॉयलेट सीट से आ रही थी सीटी की आवाज, तुड़वाया तो सामने था कोबरा- VIDEO

लाइव हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
Follow us on Google News
share

गुरुग्राम के गढ़ौली कलां गांव में एक घर के टॉयलेट सीट से फुफकारने की आवाज सुनकर परिवार दहशत में आ गया। परिवार ने सीट तुड़वाई तो उसमें से 6 फुट लंबा जहरीला कोबरा निकला। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

gurgram cobra in toilet seat
गुरुग्राम में एक टॉयलेट सीट फुफकारने की अजीब आवाजें आ रही थीं।

गुरुग्राम के गढ़ौली कलां गांव में एक परिवार के लोग तब दहशत में आ गए जब उनके टॉयरेट सीट से फुफकारने की अजीब आवाजें आने लगीं। डरे सहमे परिवार के लोगों ने एक वाइल्डलाइफ कंजर्वेटर को बुलाया। वाइल्डलाइफ कंजर्वेटर ने प्लंबर की मदद से टॉयलेट पॉट तोड़वाया तो लोगों के होश उड़ गए। टॉयरेट सीट के भीतर 6 फुट का लंबे कोबरा (नाग) निकला। यह कोबरा टॉयलेट सीट के बेहद संकरे स्पेस में कुंडली मारकर बैठा हुआ था। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

टॉयलेट सीट से आ रही थी सीटी की आवाजें

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना गुरुग्राम के गढ़ौली कलां गांव की है। एक परिवार तब दहशत में आ गया जब टॉयलेट सीट से लगातार सीटी की तरह आवाजें आ रही थीं। घर के लोग घबरा गए और उन्होंने वाइल्डलाइफ कंजर्वेटर अनिल गांडास को मौके पर बुलाया। अनिल गांडास ने भी टॉयलेट सीट को थपथपाया तब उन्हें भी सीटी जैसी आवाजें सुनाई दीं। दो-चार बार थपथपाने के बाद उनको यकीन हो गया कि टॉयलेट सीट से फुफकारने की आवाजें आ रही हैं।

टॉयलेट शीट तोड़ी तो सामने था कोबरा

इसके बाद उन्होंने टॉयलेट सीट को तोड़वाया। जैसे ही टॉयलेट सीट तोड़ी गई उसके नीचे संकरी जगह पर जहरीला कोबरा छिपा मिला। उसे काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित रूप से निकाला गया। अनिल ने कहा कि करीब 6 फुट लंबा यह सांप बेहद जहरीला था। अनिल गांडास ने रात के वक्त जमीन पर सोने से बचने, मच्छरदानी का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण और चूहों की वजह से सांप घरों का रुख करते हैं।

मकान से आई थी सांप के छिपे होने की जानकारी

अनिल गंडास ने आगे बताया कि शनिवार रात को ही उनके पास एक मकान के टॉयलेट में सांप घुसने की सूचना आई थी। उन्होंने कहा कि जब मैं मौके पर पहुंचा तो कोबारा कहीं नजर नहीं आया। मुझे लगा कि कोबरा घर से निकल चुका है। इसके बाद परिजनों के कहने पर जब मैंने टॉयलेट सीट को खटखटाया तो उसमें से फुफकारने और सीटी जैसी आवाज आई। मुझे लगने लगा कि सांप इस सीट के भीतर जाकर छिप गया है।

रेस्क्यू कर के जंगल में छोड़ा गया कोबरा

अनिल गंडास ने बताया कि फिर सीट को तोड़या तो कोबरा सामने था। कोबरा को रेस्क्यू करके जंगल में छोड़ दिया गया। वैसे यह हैरान करने वाली बात है कि कोबरा सीट के भीतर पहुंच गया। वह सीट के भीतर किसी दरार से दाखिल हुआ होगा। कोबरा की बॉडी लचीली होती है। कोबरा कम से कम जगह में भी छिप सकते हैं। इस रेस्क्यू का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )


संक्षिप्त विवरण

कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsगुरुग्राम: टॉयलेट सीट से आ रही थी सीटी की आवाज, तुड़वाया तो सामने कोबरा- VIDEO