Hindi Newsएनसीआर NewsGurugram two thousand residential societies rain water harvesting system will be checked by GMDA
गुरुग्राम की 2 हजार सोसाइटियों में होगी इस काम की जांच, सरकार ने GMDA को दिए आदेश

गुरुग्राम की 2 हजार सोसाइटियों में होगी इस काम की जांच, सरकार ने GMDA को दिए आदेश

संक्षेप:

गुरुग्राम को जलभराव से बचाने के लिए सेक्टर-एक से 67 तक बसी विकसित करीब दो हजार रिहायशी सोसाइटियों और कॉलोनियों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम (वर्षा जल संचयन प्रणाली) की जांच की जाएगी।  

Aug 29, 2025 08:17 am ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम को जलभराव से बचाने के लिए सेक्टर-एक से 67 तक बसी विकसित करीब दो हजार रिहायशी सोसाइटियों और कॉलोनियों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम (वर्षा जल संचयन प्रणाली) की जांच की जाएगी। शहरी विकास के प्रधान सलाहकार डीएस ढेसी ने जीएमडीए के डीटीपी आरएस बाठ को यह आदेश दिए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पिछले दिनों शहरी विकास के प्रधान सलाहकार ने जलभराव की स्थिति से निपटने और गिरते भूजल स्तर को ऊंचा उठाने के सिलसिले में एक बैठक बुलाई थी। इसमें जीएमडीए के मुख्य अभियंता आरएस जांगड़ा, फर्म एवं सोसाइटी के जिला रजिस्ट्रार अमित मान, डीटीपी आरएस बाठ, अधीक्षण अभियंता प्रवीण कुमार, कार्यकारी अभियंता पारिक गर्ग आदि मौजूद थे।

ये भी पढ़ें:द्वारका एक्सप्रसवे-जयपुर हाईवे लिंक रोड दोबारा बनेगा, इन सेक्टरों को मिलेगी राहत

बाठ ने ढेसी को बताया कि उन्होंने सेक्टर-एक से लेकर 57 तक हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की तरफ से आवंटित करीब 200 रिहायशी सोसाइटियों की आरडब्ल्यूए को नोटिस जारी किए थे। इस नोटिस में उनसे रेन वॉटर हार्वेस्टिंग से जुड़ी जानकारी एक सप्ताह में देने के आदेश दिए थे। सिर्फ आठ सोसाइटियों की आरडब्ल्यूए ने इस नोटिस को गंभीरता से लेते हुए यह जानकारी साझा की है। इस बैठक में फर्म एवं सोसाइटी के जिला रजिस्ट्रार अमित मान ने बताया कि सेक्टर-एक से लेकर 67 तक करीब दो हजार रिहायशी सोसाइटियां विकसित हैं। ढेसी ने आदेश जारी किए कि फर्म एवं सोसाइटी की तरफ से जीएमडीए के डीटीपी को इन सभी रिहायशी सोसाइटियों के आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों की ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर उपलब्ध करवाए जाएंगे। इन सभी को नोटिस जारी करके रेन वॉटर हार्वेस्टिंग की जानकारी मांगी जाए। इसके साथ-साथ इन सोसाइटियों में जल संचयन प्रणाली की जांच को शुरू किया जाए।

इन सोसाइटियों में देखा जाए कि कितनी सोसाइटियों में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग ठीक रूप से चल रहे हैं और कितनों में बंद पड़े हैं। इसके बाद इनके खिलाफ नियमानुसार विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम के सेक्टरों-कॉलोनियों में संवरेगी सड़कों की सूरत,20 करोड़ का बजट तैयार

आरडब्ल्यूए के साथ जिला उपायुक्त ने बैठक की

जिला उपायुक्त अजय कुमार ने जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए गुरुवार को आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों के साथ लघु सचिवालय में बैठक की। उन्होंने कहा कि जिन भवनों की छत का क्षेत्रफल 100 वर्ग मीटर या उससे अधिक है, वहां वर्षा जल संचयन प्रणाली स्थापित करना अनिवार्य है। इसी प्रकार 500 वर्ग मीटर या उससे बड़े भूखंडों, ग्रुप हाउसिंग सोसाइटीज और सभी प्रकार की इमारतों में भूजल पुनर्भरण की व्यवस्था करना आवश्यक है।

इसलिए बनाई जा रही योजना

गुरुग्राम की सड़कों पर हर साल में भारी जलभराव हो जाता है। इस वजह से वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सड़कों पर एक से ढाई फीट तक पानी भर जाता है। जीएमडीए की तरफ से नियुक्त एक सलाहकार एजेंसी ने अपनी जांच रिपोर्ट में कहा है कि 85 प्रतिशत मकानों में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग नहीं हैं या खराब हैं। इसके अलावा 50 प्रतिशत रिहायशी सोसाइटियों और कॉलोनियों में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बंद पड़े हैं।

अजय कुमार, जिला उपायुक्त, गुरुग्राम, ''रिहायशी सोसाइटियों और कॉलोनियों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की जांच जल्द शुरू की जाएगी। जलभराव और गिरते भूजल स्तर को लेकर आरडब्ल्यूए को यह जानकारी दी गई है।''

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में 3 नए बसअड्डे बनाने का रास्ता साफ, कहां-कहां होगा निर्माण
Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।